
बिजनौर. दिल्ली में फैली हिंसा में 10 लोगों की मौत होने के बाद घटना पर बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए पश्चमि उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने मंगलवार को बिजनौर शहर के प्रमुख चौराहों सहित मेन बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनसे अपील की। अपील के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहन मालिकों की गाड़ी को चेक किया। इस फ्लैग मार्च के दौरान एसपी संजीव त्यागी और डीएम रमाकांत पांडे ने बिजनौर के शास्त्री चौक से पोस्ट ऑफिस होते हुए मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाला।
डीएम रमाकांत पांडे ने इस फ्लैग मार्च को लेकर बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर फ्लैग मार्च निकालकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से हम लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं। साथ ही फ्लैग मार्च के माध्यम से हमने होटल व वाहन मालिकों के गाड़ी की चेकिंग की गई, जिससे किसी संदिग्ध व्यक्ति ने किसी घटना को अंजाम न दिया जा सके।
डीएम रमाकांत पांडे ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से समय-समय पर हम लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनसे अपील करते हैं । वही शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए फ्लैग मार्च निकालना जरूरी है। जनपद के सभी थानों की पुलिस ने मंगलवार को एक साथ पूरे शहर के कई महत्वपूर्ण जगह पर फ्लैग मार्च निकालकर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। वहीं, सोमवार को दिल्ली में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हुई हिंसक घटना के मद्देनजर भी जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक कर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की है।
Published on:
25 Feb 2020 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
