1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम ने अधिकारियों को हादसे रोकने के लिए दिए ये ​निर्देश

बिजनौर के डीएम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराने को कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Apr 2018, 12:24 PM IST

Bijnore

बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राॅय ने उपसंभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराएं। प्रचार सामग्री और गोष्ठियों के माध्यम से जन सामान्य को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क हादसों से लोगो का जीवन सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें: CM योगी के दौरे से पहले UP के इस शहर में किया गया कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

स्कूल व कॉलेजों में कराई जाए शपथ ग्रहण

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षाअधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सभी स्कूल व कॉलेजों में एसेंबली के समय छात्र और छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम चलाएं। संबंधित स्कूल और कॉलेजों के यातायात नोडल अध्यापक, एनसीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ ग्रहण कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें:इस शहर को मिलने जा रही है फोरेंसिक मोबाइल लैब वैन, अपराधियों को जल्द पकड़ने में मिलेगी मदद

रैली आयोजित कराने को कहा

23 से 30 अप्रैल तक संचालित 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' विषय पर रैली एवं गोष्ठियों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जनसामान्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा हो और वे नियमों का पालन करने में खुद को सुरक्षित होने का एहसास करें।

यह भी पढ़ें: शख्स ने किया ऐसा काम , पत्नी के बदले मिली जेल

लोगों को दिए गुलाब के फूल

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जिले में सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग करने के अलावा निर्धारित गति से वाहन चलाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए। एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट के लगभग 200 कैडेट्स, परिवहन प्रर्वतन दल तथा यातायात पुलिस के लोगों ने सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए गुलाब के फूल भेंट किए। इस दौरान यातायात नियमों का उल्ल्ंघन करने वाले लगभग एक हजार वाहनों पर 'सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें' स्टीकर चिपकाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। इसके अलावा परिवहन एवं यातायात पुलिस की टीम द्वारा 150 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।

यह भी पढ़ें: गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने सपा को दिया बड़ा झटका, इस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव