1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शख्स ने किया ऐसा काम, पत्नी के बदले मिली जेल

मसूरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 3 वर्षीय मासूम बच्ची का एक शख्स ने अपहरण कर लिया। उसने फिरौती के रुप में अपनी पत्नी वापस मांगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 9:24 AM IST

ghaziabad

गाजियाबाद. मसूरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 3 वर्षीय मासूम बच्ची का एक शख्स ने अपहरण कर लिया। उसने फिरौती के रुप में अपनी पत्नी वापस मांगी। दरअसल में शख्स की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग केे चलते शख्स की पत्नी को ठेकेदार भगा कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने मासूम बच्ची के अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। वहीं बच्ची को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस—वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना एरिया में रोहित(बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ रहता है। पड़ोस में ही राजपाल (बदला हुआ नाम) रहता है। आरोप है कि रोहित की पत्नी और राजपाल के बीच में प्रेस प्रसंग हो गया। दोनों में प्यार हो गया। इसी प्यार के चलते दोनों एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए। घटना के बाद में रोहित आगबबूला हो गया और उसने राजपाल की 3 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस एक्सप्रेस—वे पर चलना है अनसेफ, बढ़ गई लूट की वारदात

बच्ची के अपहरण के बाद उसने इलाके की महिलाओं से फिरौती के रुप में अपनी पत्नी को वापस मांगा। मासूम बच्ची की मां ने अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित मां ने उगूली उठाई है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने बच्ची को तलाशने का प्रयास नहीं किया। वह लगातार मासूम की मां को बहकाता रहा। आरोप है कि दरोगा रात को मासूम बच्ची की मां को चौकी पर बुलाने का प्रयास करने लगा। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंंने बताया कि मासूम को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे,पुलिस को मुंबई से आया फोन कि नोएडा में बदमाश उखाड़ रहे हैं एटीएम