14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- विपक्षी दल कर रहे किसानों को गुमराह

Highlights - बिजनौर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - कृषि संवाद कार्यक्रम में कृषि कानून के फायदे गिनाए - कहा- विपक्षी दल किसानों को भड़का रहे हैं

less than 1 minute read
Google source verification
bijnor.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह किसान संवाद कार्यक्रम में सोमवार को धामपुर के एक स्कूल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर बीजेपी के सभी विधायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे। कृषि बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल किसान हित में है। विपक्षी दलों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए फायदेमंद है 'यूपी एफपीओ शक्ति' पोर्टल, जानें इससे क्या होंगे फायदे, एक जगह मिलेगी सारी जानकारी

कृषि बिल को लेकर अब बीजेपी ने अपने सांसदों व विधायकों समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं को जमीन पर उतार दिया है। किसानों को समझाने के लिए भाजपा नेता घर-घर जाकर किसानों को कृषि बिल के बारे में बताएंगे। इसी कड़ी में जनपद के धामपुर में साेमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कृषि बिल के बारे में बताया। कृषि संवाद कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि बिल को किसानों के हित बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने साफतौर पर कहा कि अन्य पार्टियों के नेता लगातार किसानों को कृषि बिल के बारे में भड़काकर विरोध करा रहे हैं। बीजेपी सरकार द्वारा किसान हित को देखते हुए ही यह बिल लाया गया है। धीरे-धीरे किसान इस बिल को समझ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हालात में मंडियों का निजीकरण नहीं किया जाएगा। साथ ही किसानों को इस बिल से किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार बात करने के लिए भी तैयार है, लेकिन लगातार इस बिल को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अब भाजपा सरकार पर लगाए ये बेहद गंभीर आरोप

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग