26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bijnor: एक साथ कोरोना के 12 केस आए सामने, 112 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: - मरीजों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है -53 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है -बाकी ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Jun 2020, 1:22 PM IST

screenshot_20200603_095724.jpg

बिजनौर। जनपद में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीती रात 12 कोरोना संक्रमित मरीज एक साथ मिलने से स्वास्थ विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के दायरे को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है और क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : AC से ठंडी हवा की जगह एक के बाद एक निकले 40 सांप के बच्चे, मचा हड़कंप

दरअसल, जनपद बिजनौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 12 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। जिनमें से 53 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। जबकि बाकी ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं कोरोना की वजह से जनपद में 2 व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बच्चों का विवाद सुलझा रही महिला पर टूट पड़े पड़ोसी, पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

सीएमओ डॉ विजय कुमार यादव ने बताया कि नूरपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में एक ही परिवार के 8 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। नहटौर क्षेत्र का 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है। नगीना के पाखनपुर गांव की रहने वाली एक महिला भी संक्रमित मिली है। मंडावर के मोहल्ला कस्साबान में 1 तथा काजीवाला में 1 मरीज कोरोना संक्रिमत मिला है।