3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता के फ्लाइट विवाद पर इंडिगो की सफाई- ‘ईंधन नहीं एयर ट्रैफिक की वजह से देरी’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट की लैंडिंग में देरी पर मचे सियासी विवाद के बीच एयरलाइन कंपनी इंडिगो की इस मामले पर सफाई आई है। इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, "पटना से कोलकाता जा रही इंडियो की फ्लाइट की कोलकाता में सामान्य लैंडिंग हुई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Dec 2016, 3:11 PM IST

mamata banerjee

mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट की लैंडिंग में देरी पर मचे सियासी विवाद के बीच एयरलाइन कंपनी इंडिगो की इस मामले पर सफाई आई है। इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, "पटना से कोलकाता जा रही इंडियो की फ्लाइट की कोलकाता में सामान्य लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट को एयर ट्रैफिक की वजह से हवा में रोका गया, जिसके चलते लैंडिंग में देरी हुई।"

दरअसल संसद में भी आज इस मसले पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों ने इसे ममता बनर्जी की सुरक्षा से खिलवाड़ बताते हुए सरकार से जवाब मांगा था। टीएमसी सदस्यों का कहना है कि विमान का ईंधन खत्म हो रहा था, इसके बावजूद ममता के विमान की लैंडिंग में देरी हुई।

इंडिगो: विमान में था पर्याप्त ईंधन

टीएमसी सदस्यों की आपत्ति पर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सरकार संजीदा है और यह मुद्दा गंभीर है।इंडिगो ने अपने बयान में कहा, "एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने गलती से कोलकाता एयरपोर्ट पर फायर इंजन और एंबुलेंस बुलाने के निर्देश दिए।

विमान के कैप्टन (पायलट) ने किसी भी वक्त ईंधन की जरूरत या इमरजेंसी का एलान नहीं किया। जब विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई उस वक्त इसमें न्यूनतम जरूरी ईंधन से ज्यादा फ्यूल था।"