बिजनौर. थाना किरतपुर के मोहम्मद अहमद खेल क्षेत्र में दो किन्नरों में क्षेत्र के बंटवारे के कारण दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल एक किन्नर ने दूसरे किन्नर के घर जहरीली मिठाई का डिब्बा भेज दिया, लेकिन उस किन्नर ने उस डिब्बे को किरतपुर में रह रहे अपने भाई के यहां भिजवा दिया। उधर घर आई जहरीली मिठाई को खाने से दो युवतियों की मौत हो गई। जबकि दो युवती एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों के शव का पंचनामा भर शवों को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।