
VIDEO: पुलिस पर हत्या का आरोप लगा भीड़ ने किया प्रदर्शन, इलके में भारी पुलिस बल तैनात
बिजनौर। थाना कोतवाली देहात में कल पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया था। मृतक के पोस्टमार्टम को लेकर शनिवार को मृतक के घर वालों ने पीएम हाउस पर हंगामा कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
दरअसल लालवाला गांव का रहने वाला मृतक विजेंदर शुक्रवार को अपने बेटे मंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर कोतवाली देहात किसी काम से आ रहा था। तभी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर थाने की पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस चेकिंग के दौरान मृतक के पास कोई कागजात ना होने पर पुलिस द्वारा मृतक की बाइक को सीज किया जा रहा था। जिसको लेकर मृतक का बेटा घर से बाइक के कागज लेने गया था मृतक के घरवालों का आरोप है कि जब मृतक का बेटा कागज लेने घर आया था। तब पुलिस वालों ने मृतक विजेंदर के साथ मारपीट की और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मृतक को मृत घोषित कर दिया गया था।
इसके बाद थाने पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों को थाना कोतवाली देहात की पुलिस पर मारपीट कर उन्हें थाने से भगाने का आरोप भी लगा था। मृतक के घर वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर दिया। जिसको लेकर एसपी ने पोस्टमार्टम हाउस में भारी पुलिस बल को तैनात किया है। हंगामे और हल्के तनाव के बीच में पुलिस द्वारा मृतक का पीएम कराया जा रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर पुलिस मुकदमा लिखकर कार्यवाही करेगी।
Published on:
29 Jun 2019 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
