बिजनौर. नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हाेगा। बता दें कि नगीना सीट पर शुरू से ही मुस्लिम और दलित गठजोड़ चला है। इस लोकसभा में 50 फीसदी मुस्लिम आैर 21 फीसदी दलित मतदाता हैं। यही वजह है कि इस बार सपा-बसपा गठबंधन भाजपा के सभी समीकरण बिगाड़ सकता है। अगर मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की आेर न जाकर गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में गए तो भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है। यहां बता दें कि इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा आती हैं, जिसमें नजीबाबाद, नूरपुर और नगीना विधानसभा में सपा के विधायकों का कब्जा है। जबकि धामपुर और नहटौर में भाजपा के विधायक काबिज हैं।