
UP Nikay Chunav Result: बिजनौर में 12 नगर पालिकाएं और 6 नगर पंचायतें हैं। भाजपा इस बार दस से अधिक सीटों पर जीत की उम्मीद लगा रही थी। इसके लिए चार मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिए, लेकिन कोई नहीं जीत सका। बिजनौर, झालू और नूरपुर में ही भाजपा को जीत मिल पाई।
पिछली बार जीती हुई हल्दौर, धामपुर और अफजलगढ़ भाजपा के हाथ से निकल गई। इस बार सपा को भी सिर्फ 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। सपा के हाथ से भी पिछली बार जीती हुई 3 सीटें निकल गईं। निर्दलियों की बात करें तो इस बार 7 सीटों पर जीत हासिल कर बड़े दलों की तैयारियों का आइना दिखा दिया। इन सीटों पर किसी भी दल का जादू नहीं चला। निर्दलियों अपने ही चेहरे पर चुनाव लडे़ और जीत गए।
सहसपुर में जीती आरजेडी
पिछली बार आम आदमी पाटी ने सहसपुर सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार सहसपुर सीट आरजेडी के खाते में चली गई। इस सीट के साथ जिले में आरजेडी ने खाता खोल लिया। वहीं, आप ने इस बार स्योहारा सीट पर जीत दर्ज की। दोनों ही सीट पर अप्रत्याशित रिजल्ट आए, जबकि दूसरे दल इस पर अपनी जीत का दावा ही करते रह गए।
Updated on:
14 May 2023 06:03 pm
Published on:
14 May 2023 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
