4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: वेलेंटाइन-डे पर चुपके-चुपके इस नेशनल पार्क में पहुंचे पीएम मोदी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक गोपनीय कार्यक्रम के तहत जिम कार्बेट पार्क पहुंचे

2 min read
Google source verification
Modi

pm modi namo app

बिजनौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक गोपनीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित जिम कार्बेट पार्क में वाइल्ड लाइफ का आनंद उठाने के लिए पहुंचे हैं। कार्बेट नेशनल पार्क से लगे बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के ग्राम भिक्का वाला के सेंट मैरी इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर पीएम मोदी का हेलीकाप्टर उतरा। पीएम यहां से कार द्वारा अपने काफिले के साथ कालागढ़ होते हुए जिम कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- ये चार भार्इ-बहन हैं IAS आैर IPS, बेहद दिलचस्प है इनकी फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह 7 बचकर 5 मिनट पर यहां पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर करीब 12.30 के यहां लैंड हुआ। इसके बाद वे सीधे अपने काफिले के साथ जिम कार्बेट नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए। इस दौरान काफी सख्ती बरती गर्इ। यहां तक कि मीडिया को भी कार्यक्रम स्थल के आसपास नहीं आने-जाने दिया गया। कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।

यह भी पढ़ें- जानिये, आखिर क्या है क्रिकेटर सुरेश रैना की मौत की खबर का पूरा सच

दरअसल, पीएम मोदी के आगमन को लेकर पहले ही सुरक्षा के खास इंतजाम कर दिए गए थे। यहां तक कि कार्बेट पार्क के इतिहास में एेसा पहली बार हुआ कि सैर-सपाटे के सीजन में ढिकाला जोन में 14 फरवरी को दिन के भ्रमण की इजाजत नहीं दी गर्इ। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम की तैयारी को बेहद गोपनीय रखा गया है। सूत्रों की मानें तो ढिकाला जोन में ग्लोबल टाइगर फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें देश-विदेश से प्रतिनिधि आने वाले हैं। इसके अलावा बैठक में कई सांसदों के पहुंचने की भी उम्मीद जतार्इ जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरीली शराब से हुर्इ मौतों पर धर्मगुरु ने मोदी आैर योगी को लेकर कह दी ये आपत्तिजनक बात