5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगरेप और डकैती का ऐसे हुआ खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

Bijnor News: हैरान करने वाला मामला यूपी के बिजनौर से है। यहां एक प्रेमी ने यू-ट्यूब से देखकर ताला काटना सीखा। प्रेमिका के घर गिलाइंडर मशीन भी लेकर पहुंचा। दोनों गांव के एक स्कूल में 12 साल पहले एक साथ पढ़ाते थे। तभी से दोनों में प्रेम संबंध थे।

2 min read
Google source verification
Crime in Love

Crime in Love: बतादें कि बिजनौर के नगीना देहात की घटना में आरोपी प्रेमी ने यू-ट्यूब से देखकर ताला काटना सीखा था। इसके लिए वह प्रेमिका के घर गिलाइंडर मशीन भी लेकर पहुंचा था। दोनों प्रेमी के गांव छितावर के एक स्कूल में करीब 12 साल पहले एक साथ पढ़ाते थे। तभी से दोनों में प्रेम संबंध थे। पुलिस घटना का खुलासा कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया है।

नगीना देहात थाने में एसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार शाम को गांव रायपुर सादात में हुई डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जांच में मामला झूठा निकला है। घटना में पीड़ित महिला ने किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव छितावर निवासी प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र राजपाल को सोने चांदी के आभूषण, स्कूटी व एलईडी टीवी आदि सामान दिया था। महिला ने स्वयं अपने सीने पर जलने के निशान बनाएं थे। दोनों की दोस्ती गांव छितावर के एक स्कूल में करीब 12 साल पहले हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुष्पेंद्र ने प्रेमिका के घर के तालों को गिलाइंडर से काटा था। उसने यह तरीका यू-ट्यूब से सीखा था।

आरोपी महिला भी गिरफ्तार
नगीना देहात पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:19 सीटर विमान भरेगा उड़ान, मुरादाबाद से हवाई सेवा को मिला उड़ान का लाइसेंस

परिवार की प्रतिष्ठा लगाई दांव पर
क्षेत्रवासियों के मुता‍बिक आरोपी महिला के पति के परिवार की क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा है। महिला के ससुर क्षेत्र के काफी नामी व्यक्ति थी। पति का हाईवेयर का कारोबार भी काफी अच्छा है। इसके चलते उनकी भी काफी जान पहचान है। जो घटना के बाद खराब हो गई है।

मायके वालों को शादी से पहले से ही थी प्रेमी की जानकारी
पुलिस सूत्रों की माने तो मायके वालों को शादी से पहले ही उनकी पुत्री के प्रेमी के बारे में जानकारी थी। मायके वालों ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए ही आनन-फानन में अपनी पुत्री की शादी रायपुर सादात में कर दी थी। शादी के बाद भी महिला अपनी हरकतों से बाज नही आई थी।

छह महीने बाद ही आ गई थी तलाक की नौबत
पुलिस की माने तो महिला की शादी करीब 12 साल पहले रायपुर सादात में हुई थी। जबकि मायका कोतवाली नगर में मंडावर मार्ग स्थित एक कॉलोनी का है। जब महिला की शादी हुई तो उसके करीब छह माह बाद ही तलाक की नौबत आ गई थी। पति पत्नी में विवाद रहता था। लेकिन रिश्तेदारों के हस्ताक्षेप के कारण मामला टल जाता था। कुछ दिन पहले भी एक रिश्तेदार ने महिला को गंभीरता से समझाया था। लेकिन शायद उसपर इसका कोई असर नहीं हुआ।