15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: भाजपा छोड़कर आई नेता के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने मांगे वोट, पति रह चुके हैं आईएएएस

बिजनौर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नसीमुद्दीन सिद्दीकी और ओमवती जाटव के समर्थन में निकाला रोड शो भाजपा के टिकट पर लड़ा था ओमवती जाटव ने 2017 का विधानसभा चुनाव

1 minute read
Google source verification
Bijnor

भाजपा छोड़कर आई नेता के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने मांगे वोट, पति रह चुके हैं आईएएएस

बिजनौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को बिजनौर पहुंचीं। यहां उन्‍होंने बिजनौर से कांग्रेस उम्‍मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नगीना से प्रत्‍याशी ओमवती जाटव के समर्थन में रोड शो निकाला। करीब एक घंटे चले उनके रोड शो में काफी संख्‍या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले आमने-सामने आए भाजपा व कांग्रेस समर्थक, ऐसा दिखा नजारा- देखें वीडियो

सोमवार को रद्द हो गई थी सभा

दरअसल, सोमवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा होनी थी लेकिन मौसम की वजह से इसे टालना पड़ा। इसके बाद मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो रखा गया। मंगलवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे उनका हेलीकॉप्‍टर सेंट मेरी स्‍कूल के पास उतरा। रोड शो की शुरुआत शक्ति चौक से हुई। यह पोस्ट ऑफिस, घंटाघर, पुरानी तहसील, रम्मू का चौराहा, मेरठ चुंगी, चांदपुर चुंगी, रामलीला मैदान, जानी का चौराहा, झालू अड्डा व बुखारा चुंगी से होते हुए थाना बिजनौर शहर कोतवाली पर खत्म हुआ। इस दौरान उनके साथ नसीमुद्दीन सिद्दीकी और ओमवती जाटव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Video: जया प्रदा की रैली से चली गईं महिलाएं, वजह जानकर भाजपाइयों के उड़े होश

रिटायर आईएएस पति के साथ ज्‍वाइन की थी कांग्रेस

आपको बता दें क‍ि ओमवती जाटव ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। चुनाव के ऐलान के बाद उन्‍होंने अपने रिटायर आईएएस पति के साथ कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली थी। ओमवती चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .