
Video: जया प्रदा की रैली से चली गईं महिलाएं, वजह जानकर भाजपाइयों के उड़े होश
रामपुर। भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा की सभा से महिलाओं का चला जाना काफी चौंकाने वाला रहा। सोमवार को जया प्रदा को सुनने गई तमाम महिलाएं उनको बिना सुने ही जनसभा छोड़कर चली गईं। भाजपा नेता ने जैसे ही महिलाओं को जनसभा स्थल से जाते देखा तो माइक संभाला। उन्होंने कहा, कैसे यह राष्ट्र चलेगा। हमारे रामपुर में एक महिला प्रत्याशी है और महिलाएं उन्हें सुने बिना ही कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जा रही हैं। मेरा निवेदन है कि कोई भी महिला इस कार्यक्रम को छोड़कर न जाएं। इसके बावजूद महिलाओं को जाना जारी रहा।
केशव प्रसाद मौर्य की थी सभा
दरअसल, सोमवार को रामपुर की तहसील स्वार टांडा के खेमपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बड़ी जनसभा थी। केशव प्रसाद मौर्य को उस जनसभा में जया प्रदा के लिए वोट मांगने की अपील करने आना था। वह अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंचे। इस वजह से जया प्रदा मंच पर अपना भाषण नहीं दे सकीं। कई महिलाएं उन्हें सुनने के लिए आई थीं, वे बहुत परेशान हो गईं और बाद में वहां से चली गईं।
भाजपा नेता ने किया निवेदन
भारी तादाद में जब महिलाएं जनसभा से जा रही थीं तो जया प्रदा उन्हें देखने के अलावा कुछ नहीं कर सकीं। इस दौरान एक भाजपा नेता ने मंच से जाती हुईं महिलाओं को देखा। उन्होंने माइक पर महिलाओं से रुकने का निवेदन किया लेकिन वे नहीं मानीं। केशव प्रसाद मौर्य के आने के बाद जया प्रदा ने भी लोगों को संबोधित किया। वहीं, सभा से जाने वाली महिलाओं ने कहा, जया प्रदा बोल नहीं रही हैं। बहुत देर से हम बैठे-बैठे परेशान हो गए हैं। जाएं न तो क्या करें।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Updated on:
09 Apr 2019 11:33 am
Published on:
09 Apr 2019 11:33 am
