31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले आमने-सामने आए भाजपा व कांग्रेस समर्थक, दिखा ऐसा नजारा- देखें वीडियो

बिजनौर लोकसभा सीट से नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका डाक खाने चौराहे पर भाजपा समर्थकों ने पार्टी का झंडा लेकर लगाए भाजपा जिंदाबाद के नारे कांग्रेसियों ने 'मोदी चोर है' और 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Apr 2019, 2:14 PM IST

bijnor

Big Breaking: प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो से पहले आमने-सामने आए भाजपा व कांग्रेस समर्थक, ऐसा दिखा नजारा

बिजनौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को बिजनौर लोकसभा सीट से पार्टी उम्‍मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में रोड शो करने जनपद पहुंचीं। करीब 1 घंटे चला उनका रोड शो बिजनौर कोतवाली शहर पर खत्‍म हुआ। वहीं, रोड शो शुरू होने से पहले भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह दोनों गुटों को अलग कर मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:Exclusive: चुनाव से पहले मायावती को लगा बड़ा झटका, भीम आर्मी इस बड़े दल को देगी समर्थन!

सेंट मेरी स्‍कूल के पास उतरा हेलीकॉप्‍टर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का हेलीकॉप्‍टर मंगलवार को करीब 12.10 बिजनौर में सेंट मेरी स्‍कूल के पास बने हेलीपैड पर उतरा। वहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद उन्‍होंने अपना रोड शो डाक खाने चौराहे से शुरू किया। कांग्रेस उम्‍मीदवार नसीमुद्दीन समेत कई वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता उनके साथ मौजूद रहे। रोड शो में कांग्रेसियों ने 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए। प्रियंका गांधी का रोड शो करीब साढ़े 12 बजे बिजनौर कोतवाली शहर पर खत्‍म हुआ।

यह भी पढ़ें:VIDEO: कमल-कमल हुआ पुराना, बीजेपी नेता का नया रैप वायरल, आप भी सुनें

पुलिस ने कराया मामला शांत

वहीं, प्रियंका के रोड शो से पहले डाक खाने चौराहे पर 10-15 भाजपा समर्थक पार्टी का झंडा लेकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यह देखकर कांग्रेस समर्थक भी वहां पहुंच गए। उन्‍होंने भी पार्टी के झंडे पकड़े हुए थे। वहां पहुंचकर कांग्रेसियों ने 'मोदी चोर है' और 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाने शुरू कर दिए। दोनों ही दलों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने उन्‍हें अलग-अलग कर मामले को शांत कराया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .