19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: आपके घर पर पहुंचने वाले LPG Cylinder को इस तरह किया जा रहा सैनिटाइज

Highlights: -बिजनौर जिले में लॉकडाउन को लेकर अधिकारी सतर्क हैं -सभी लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है -गैस सिलेंडर को सैनिटाइज कर के लोगों के घर भेजा जा रहा है
less than 1 minute read
Google source verification
img-20200329-wa0000.jpg

बिजनौर। कोरोना वायरस के चलते लोग घर पर ही रहकर इस महामारी से बचाव कर रहे हैं। वहीं बाजार से आने वाले सामानों को भी यूज करने से पहले उन्हें गर्म पानी या अन्य माध्यमों से सैनिटाइज कर उपयोग में लाया जा रहा है। वहीं गैस सिलेंडर को लेकर गैस कंपनी ने बड़ा कदम उठाया। जिसके चलते घर में पहुंचने वाला एलपीजी सिलेंडरों को भी गोदामों में सैनिटाइज के बाद उपभोक्ताओं के पास पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ाए, अब एक और अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू

इस बाबत इंडियन गैस एजेंसी के स्वामी मनोज कुछल ने फोन पर बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए हम सभी लोगों को एक दूसरे के साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ने की जरूरत है। अगर हम अपने परिवार को अपने घरों में ही रखें तो इस बीमारी से बड़ी आसान तरीके से बचा जा सकता है। इस बीमारी से बचाव के लिए सभी उपभोक्ताओं के घर में पहुंचने वाले एलपीजी के सिलेंडर को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lockdown के बीच यूपी का ये बाहुबली पूर्व विधायक लठ लेकर उतरा सड़क पर, जबरन वाहनों को रोककर लोगों को भेज रहा घर

उन्होंने बताया कि इस सैनिटाइज का केवल मकसद है कि घर में पहुंचने वाला एलपीजी सिलेंडर किसी तरीके से किसी वायरस से संक्रमित ना हो, इसके लिए इन्हें सैनिटाइज करके ही उपभोक्ताओं के पास भेजा जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर भी हम इस महामारी से लड़ सकते हैं और अपना परिवार सहित जहां बचाव कर सकते हैं तो वही पूरे देश को भी इस महामारी से बचा सकते हैं।