
फौजी को चलती ट्रेन से टीटीई ने दे दिया था धक्का, अब हुआ ऐसा हाल
बिजनौर। चलती ट्रेन से फौजी को बाहर फेंकने के मामले में जीआरपी ने एक रेलवे टीटीई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर फौजियों ने जीआरपी पुलिस कर्मियों पर काफी दबाव बनाया हुआ था। दरअसल, 7 सितंबर को वाराणसी से जम्मूतवी सुपरफास्ट ट्रेन से सफर कर रहे फौजी को ट्रेन से कहासुनी के दौरान ट्रेन के टीटीई द्वारा धक्का देकर बाहर फेंकने का आरोप लगा था। इस हादसे में फौजी को गंभीर चोट आई थी। मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती फौजी ने ट्रेन के टीटीई पर धक्का देने का आरोप लगाया था और फौजी के भाई ने इस घटना की तहरीर दी थी।
बता दें कि आए दिन ट्रेनों में टीटीओ की गुंडागर्दी के किस्से सुनने को मिलते हैं। इसी कड़ी में 7 सितंबर को सुबह बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी से जम्मू तवी जा रही ट्रेन में सोहन सिंह नाम के एक फौजी ने अपने कैमरे में रिश्वत की तस्वीर कैद कर ली थी। जिस पर गुस्साए टीटीई ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक फौजी को चलती ट्रेन से ही बाहर फेंक दिया था। इस हादसे में फौजी को काफी गंभीर चोटे आई थी। चलती ट्रेन से फौजी को बाहर फेंकने का मामला मीडिया की सुर्खियां बन गया था। जिसको लेकर लोगों में देश की रक्षा करने वाले फौजी के साथ टीटीई के इस व्यवहार पर काफी गुस्सा था।
इस मामले में फौजी के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर एम.आर कदम ने बताया कि जीआरपी पुलिस नजीबाबाद ने मुरादाबाद के टीटीई मुरारीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
21 Oct 2018 05:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
