12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्रम में रह रहे पुजारी आसाराम की ऐसे कर दी गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

मुख्य बातें पिछले कई सालों से आश्रम में रहता पुजारी आसाराम देर रात गोली मारकर की गई पुजारी की हत्या, लोगों सुबह लगा पता हत्यारोपी और कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
news

आश्रम में रह रहे पुजारी आसाराम की ऐसे कर दी गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियो

बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र स्थित आश्रम में रह रहे पुजारी आसाराम की अज्ञात बदमाशों ने देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस शव का पंचनामा भर हत्यारोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

शादी में दोस्तों की थाली में नहीं परोसी ये चीज तो दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार

पिछले कई सालों से आश्रम में रहते थे पुजारी

नूरपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बखराबाद के आश्रम में पुजारी आसाराम पिछले कई सालों से रहते थे। बुधवार देर रात उनकी अज्ञात बदमाशों ने आश्रम में ही गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों को इसका पता गुरुवार सुबह लगा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हार्इटेक सिटी में एक बार फिर अजीब जानवर दिखने से मचा हड़कंप, पैरों के निशान लेकर जांच में जुटी टीम

पुजारी के परिजनों और निवास की नहीं किसी को जानकारी

पुजारी आसाराम कहां के रहने वाले हैं। अभी तक यह भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि उनके परिवार का कोई सदस्य आसपास कहीं रहता है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आस पास के लोगो से पुजारी के परिवार के बारे में पता किया, लेकिन अभी तक पुलिस को मृतक पुजारी के परिवार के सदस्य की कोई जानकारी नहीं मिली है।