scriptशादी में दोस्तों की थाली में नहीं परोसी ये चीज तो दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार | groom refuse marriage due to rasgulla in hapur | Patrika News

शादी में दोस्तों की थाली में नहीं परोसी ये चीज तो दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार

locationहापुड़Published: Jun 20, 2019 02:35:15 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मुख्य बातें

बैंक्वेट हॉल में निकाह पढऩे के बाद दोस्तों संग खाना खा रहा था दूल्हा
खाने के दौरान दूल्हे के दोस्तों की थाली में नहीं परोसे गये रसगुल्ले
दुल्हन ले जाने से इनकार करने पर लड़की वालों न बारात को बनाया बंधक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को लेकर पहुंची थाने

DEMO PIC

शादी में दोस्तों की थाली में नहीं परोसी ये चीज तो दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार

हापुड़। आप ने अब तक दहेज या फिर दूल्हा-दुल्हन में आपसी वजह सहमति न होने की वजह से शादी को टूटते देखा होगा, लेकिन बुधवार को हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां निकाह के बाद दूल्हे के दोस्तें को खाने के दौरान रसगुल्लें न परोसे जाने से हंगामा हो गया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने अपनी गलती मानते हुए दूल्हे और परिजनों को बहुत समझाने का प्रयास किया। जब दूल्हा नहीं माना तो दुल्हन पक्ष ने भी बारात को बंधक बना लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

Video: डबल मर्डर कर साधु बनकर रह रहा आरोपी, 19 साल बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, हर कोई जानकर रह गया हैरान

demo pic

बैंक्वेट हॉल में शादी के बाद दूल्हे के साथ दोस्तों को परोसा जा रहा था खाना

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई निवासी एक युवती की शादी मेरठ के थाना खरखौदा के गांव पीपली निवासी शख्स से निकाह तय हुआ था। बुधवार को पीपलीखेड़ा से बारात बुलंदशहर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आई थी। बारात के पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद निकाह की रस्में पढ़ी गई। इस दौरान बारातियों ने खाना खाया। इसके बाद दूल्हे और उसके दोस्तों को खाना परोसा गया। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की प्लेट दो रसगुल्ले परोसे, लेकिन उसके दोस्तों की थाली में रसगुल्ले नहीं परोसे। इस पर दूल्हा नाराज हो गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने गलती मान ली।

हार्इटेक सिटी में एक बार फिर अजीब जानवर दिखने से मचा हड़कंप, पैरों के निशान लेकर जांच में जुटी टीम

DEMO PIC

गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार

दुल्हन पक्ष द्वारा गलती मानने व मनाने पर भी दूल्हा नहीं माना। आरोप है कि वह गाली गलौच करने लगा। इसके साथ ही दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे के शांत न होने और गलती मानने पर भी हंगामा करने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया। जिसकी सूचना पुलिस को लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा शादी में बुलेट मोटरसाइकिल चाहता था, लेकिन वह न देने पर दूल्हा नाराज था। इसी के लिए उसने यह ड्रामा किया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चली रही है। दोनों तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो