
मासूम सूर्य। फाइल फोटो- पत्रिका
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में जोहड़ (कच्चा तालाब) में डूबने से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार जैतपुर निवासी ओमप्रकाश नायक का बेटा सूर्य बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद शाम को खेलने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने भी रातभर उसकी खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
यह वीडियो भी देखें
गुरुवार को गांव के जोहड़ के पास सूर्य की चप्पलें मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने जोहड़ में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। परिजन सूर्य को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जालबसर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत की डिग्गी में डूबने से मां और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय बेटे को आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने बताया था कि जालबसर निवासी हनुमानराम जाट की पत्नी सावित्री (36) और बेटी ज्योति (6) की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय बेटा विकास भी डिग्गी में चला गया था, लेकिन आसपास के लोगों ने तत्काल डिग्गी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही महाजन के अरजनसर कस्बे से करीब तीन किमी पहले महाजन की ओर कंवरसेन लिफ्ट नहर में दो युवा नहाने उतरे और डूब गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नहर से एक युवक का शव बरामद कर लिया था। मृतक की पहचान दिनेश मेघवाल पुत्र सुरजाराम मेघवाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों युवक डूब गए थे। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी मुखराम मेघवाल का करीब 23 वर्षीय पुत्र जगदीश व उसके भाई सुरजाराम मेघवाल का करीब 20 वर्षीय पुत्र दिनेश महाजन निवासी सुखदेव स्वामी की बोलेरो गाड़ी में अरजनसर से महाजन आ रहे थे। अरजनसर से निकलने के बाद युवकों ने नहर में नहाने का प्लान बनाया था।
Updated on:
02 Jul 2026 06:01 pm
Published on:
02 Jul 2026 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
