
बोर्ड परीक्षा में पहले दिन 27 हजार 763 परीक्षार्थी बैठे
बोर्ड परीक्षा में पहले दिन 27 हजार 763 परीक्षार्थी बैठे
167 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हुई परीक्षाएं
बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से गुरुवार से १२वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हुई। इसको लेकर बीकानेर जिले में १६७ परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। पहले दिन २७ हजार ७६३ हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। बोर्ड की ओर से २८ हजार ५०७ अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है। इसमें पहले दिन ७४४ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भूपसिंह तिवाड़ी के अनुसार जिले में सभी केन्द्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रही। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। यह परीक्षाएं तीन अप्रैल तक चलेगी। परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पांच उडऩ दस्तें एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से तीन उडऩ दस्त गठित किए गए है। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं १२ मार्च से आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं की मिानिटरिंग के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण केन्द्र स्थापित है।
Published on:
06 Mar 2020 06:06 am
