सुरजाराम जांदू की कतरियासर मेले में ड्यूटी लगी हुई है। ड्यूटी पर जाते समय हादसा हुआ। नौरंगदेसर के पास सड़क खराब होने से खड़े ट्रक से बोलेरो जा भिड़ी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर आबकारी विभाग का गश्ती दल था। वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो क्षतिग्रस्त बोलेरो देखी। एएसआई को बमुश्किल बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।