4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईदुलजुहा आज, बड़ी ईदगाह में होगी सामूहिक नमाज

eid celebration- बाजारों में रही रौनक, सजी बकरा मंडी  
less than 1 minute read
Google source verification
bakra eid 2019- eid celebration in bikaner

ईदुलजुहा आज, बड़ी ईदगाह में होगी सामूहिक नमाज

बीकानेर. त्याग और बलिदान का त्योहार ईदुलजुहा सोमवार को परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। नया शहर क्षेत्र में स्थित बड़ी ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज को लेकर ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष सफाई, वजू के लिए पानी, नमाज के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए है। ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने बताया कि बड़ी ईदगाह में सोमवार सुबह 8.15 बजे ईद की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी।

नायब शहर काजी शाहनवाज हुसैन नमाज अदा करवाएंगे। सामूहिक नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं की जाएगी। ईद की नमाज के बाद आपस में गले मिलकर मुबारकबाद पेश करेंगे। इस अवसर पर कब्रिस्तानों में अपने दिवंगत परिजनों के मजार पर फूल पेश कर फातेहा पढ़ी जाएगी।

बाजारों में रौनक

ईद को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में विशेष रौनक रही। दाऊजी मंदिर रोड, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, स्टेशन रोड, फड़ बाजार, तोलियासर भैंरुजी गली मार्केट, रामपुरा, जस्सूसर गेट, मुक्ता प्रसाद, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गंगाशहर सहित विभिन्न स्थानों के बाजारों में देर रात तक विशेष रौनक रही। कपडे़, टोपियां, रूमाल आदि सामानों की खरीदारी चलती रही। वहीं कुर्बानी के लिए शहर में पूगल रोड सब्जी मंडी रोड, हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर, गजनेर रोड ओवर ब्रिज के नीचे आदि स्थानों पर बकरा मंडी सजी। देर रात तक यहां बकरों की खरीद चलती रही।

ईद की सुबह चूरमा की मिठास
ईद की सुबह घरों में मोटे आटे, सूजी, देशी घी, चीनी, सूखे मेवे की मठरी का चूरमा बनाया जाएगा। अशफाक कादरी ने बताया कि घरों मे देशी घी में मठरियां तलकर इमाम दस्ते में कूटकर चीनी, मेवो के साथ चूरमा परोसा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग