
bikaner accident
जसरासर. कातर व सांडवा की बीच स्टेट हाइवे 20 पर बुधवार सुबह डम्पर व बस की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। इनमंे एक की हालत गम्भीर बताई है। जानकारी के अनुसार सुजानगढ से नोखा आने वाली लोक परिवहन बस के चालक गोपालसिंह बुधवार सुबह पिलानिया प्याऊ से सवारियां लेकर कातर की ओर आ रहा था। तभी सामने से आ रहे डम्पर से भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने डम्पर में फंसे चालक को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इस दौरान घायल डम्पर चालक रामूराम व बस चालक गोपालसिंह को सांड़वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंे प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सांड़वा पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से जेसीबी द्वारा हटवाकर आवागमन सुचारू किया। इस सम्बन्ध में देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें
हिरण शिकार के आरोपित को जेल भेजा
लूणकरनसर. रतनीसर गांव की रोही में गत दिनों हुए हिरण शिकार के मामले में बुधवार को वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने बताया कि उनके नेतृत्व में फोरेस्टर पूर्णमल गोदारा, वनरक्षक गोकुल मीणा व गुलाबसिंह ने रतनीसर निवासी आरोपित भंवरलाल सांसी गिरफ्तार किया गया तथा अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश करने पर आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने के निर्देश दिए गए।
खाईवाली करते दो जने पकड़े
लूणकरनसर. पुलिस ने सट्टा-पर्ची के जरिए खाईवाली करते दो जनों को गिरफ्तार किया। सीआई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि कस्बे के वार्ड १४ निवासी मोहित कुमार अग्रवाल को वन विभाग कार्यालय के पास सट्टा-पर्ची से खाईवाल करते पकड़ा गया। मौके पर आरोपी से १०२० रुपए व सट्टा-पर्ची जब्त किए गए। नाथवाणा निवासी अशोक स्वामी को कृषि मण्डी के गेट के पास से खाईवाली करते गिरफ्तार किया। आरोपित से 650 रुपए व सट्टा-पर्ची जब्त की गई।
Published on:
14 Jun 2018 08:54 am
