22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner Accident: तेज रफ्तार SUV पेड़ से टकराई, पूर्व उपसरपंच की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

बीकानेर-छत्तरगढ़ मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तरगढ़ के पूर्व उपसरपंच की मौत हो गई। तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
2 min read
Google source verification
Bikaner Accident

Bikaner Accident: पेड़ से टकराई गाड़ी व मृतक पूर्व उपसरपंच (फोटो-पत्रिका)

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व उपसरपंच की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीकानेर-छत्तरगढ़ मार्ग पर मोतीगढ़ से आगे बाड़िया फांटे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जो बीकानेर से छत्तरगढ़ की ओर लौट रहे थे। रास्ते में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और एसयूवी सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

हादसे में छत्तरगढ़ निवासी एवं पूर्व उपसरपंच चतुर्भुज सिंह पड़िहार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें तत्काल छत्तरगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

हादसे में हनुमान बिश्नोई निवासी आवा, हीरालाल कुम्हार निवासी छत्तरगढ़, रफीक तेली निवासी आवा तथा असगर तेली निवासी 9 वाली पुली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को पहले छत्तरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज रफ्तार होने और चालक का नियंत्रण खो देना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, तकनीकी और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

क्षेत्र में शोक की लहर

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर छत्तरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पूर्व उपसरपंच चतुर्भुज सिंह पड़िहार के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। वहीं पुलिस ने वाहन दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।