
कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, मामला दर्ज
बीकानेर. मामूली कहासुनी के बाद यहां इन्द्रा कॉलोनी में गुरुवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना आगे बढ़ती इससे पहले बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके की नजाकत को देखते हुए आरएसी के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। बीछवाल थाना पुलिस के अनुसार परिवादी श्रवण सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है कि आरोपी कुशाल मेहरा, करण मेहरा तथा अजय ङ्क्षसह के साथ पांच-सात युवाओं की टोली गाड़ी में घूम रही थी। पुलिस ने बताया कि होली के रंग को लेकर श्रवण सिंह ने आरोपी पक्ष के आगे एतराज जताया था।
आरोप है कि इसके बाद गाड़ी में सवार युवकों ने परिवादी तथा वहां खड़े लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद एकबारगी माहौल गरमा गया था, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मामला ने तूल नहीं पकड़ा।
Published on:
21 Mar 2019 07:57 pm
