4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकले कलक्टर को फिर देर रात शराब बिकते मिली

बीकानेर. होली के मद्देनजर मंगलवार रात को शहर में कानून व्यवस्था एवं होली कार्यक्रमों की रंगत देखने शहर भ्रमण के लिए निकले जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को आठ बजे बाद शराब ठेके पर शराब बिकती मिली।
2 min read
Google source verification
bikaner dm visit

कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकले कलक्टर को फिर देर रात शराब बिकते मिली

बीकानेर. होली के मद्देनजर मंगलवार रात को शहर में कानून व्यवस्था एवं होली कार्यक्रमों की रंगत देखने शहर भ्रमण के लिए निकले जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को आठ बजे बाद शराब ठेके पर शराब बिकती मिली। शराब ठेके का शटर बंद था लेकिन दुकान की साइड में बने छेद से ग्राहकों को शराब बोतलें दी जा रही थी। यह नजारा देख कलक्टर काफी खफा हुए,उन्होंने पुलिस और आबकारी अधिकारी को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने यहां से पांच युवकों भी गिरफ्तार किया। मंगलवार रात को शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए करीब पौने नौ बजे पूगल रोड स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां पास ही में एक शराब की दुकान पर शराब बेची जा रही थी।जिला कलक्टर जब यहां पहुंचे तो दुकान का शटर गिरा था और ताला लगाकर अंदर से खिड़की से शराब बेची जा रही थी । शटर के पास एक छेद बना हुआ था, जहां एक व्यक्ति बैठा था। जब कोई शराब लेने दुकान पर आता तो अंदर बैठा व्यक्ति छेद से शराब की बोतल बाहर बैठे व्यक्ति को देता और वह ग्राहक को दे देता।


कलक्टर की गाड़ी देख खरीदार भाग छूटे
शराब ठेके के पास जैसे ही कलक्टर की गाड़ी रुकी तो शराब खरीदने वाले वहां से भाग छूटे। शराब ठेके के पास संचालित रेस्टोरेंट अनाधिकृत बार के रूप में चल रहा था । इस दुकान में शराब पीते लोग पुलिस को देख इधर-उधर हो गए । मौके पर कुछ पियक्कड़ों को दबोचा गया । भ्रमण के दौरान जन संपर्क उपनिदेशक विकास हर्ष भी उनके साथ थे।

मची अफरा-तफरी
जिला कलक्टर गौतम जब शशहर का भ्रमण करते हुए मुक्ता प्रसाद कॉलोनी की तरफ निकले तो वहां पेट्रोल पंप के पास स्थित एक शराब की दुकान के बाहर बैठे 10 से 20 लोग जिला कलेक्टर की गाड़ी देखकर ही दौड़ने लगे । माजरा देखकर जिला कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाई तो एकबारगी अफरा-तफरी मच गई, वहां मौजूद लोग अपनी बाइक छोड़कर पेट्रोल पंप और मुख्य द्वार की ओर दौड़ने लगे। इस कलक्टर ने गनमैन के साथ नजदीक जाकर मौके देखा तो पूरा माजरा समझ में आया।

रात आठ बजे बाद शराब बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद शराब बिक्री हो रही है। इसमें आबकारी विभाग की लापरवाही है। जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
कुमारपाल गौतम, जिला कलक्टर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग