4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय स्कूली कूडो में बीकानेर को मिले 25 पदक

राजस्थान टीम का शानदार प्रदर्शन
2 min read
Google source verification
Bikaner gets 25 medals

राष्ट्रीय स्कूली कूडो में बीकानेर को मिले 25 पदक

बीकानेर. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मध्यप्रदेश के सागर जिले में 4 से 9 दिसम्बर तक 64वीं राष्ट्रीय स्कूली कूडो चैम्पियनशिप में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 स्वर्ण, 15 रजत तथा 26 कांस्य पदक सहित 47 पदक जीत कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें बीकानेर के खिलाडि़यों ने २५ पदक जीते। टेक्नीकल डायरेक्टर प्रीतम सैन ने बताया कि यह स्कूली राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान राज्य में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कूडो एसोसिएशन ऑफ बीकानेर की पदाधिकारी सोनिका सैन ने बताया कि राजस्थान की टीम ने टैक्निकल डायरेक्टर रेन्सी प्रीतम सैन के नेतृत्व में भाग लेकर स्कूली खेलों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई है जिसमें बीकानेर टीम के खिलाडिय़ों ने - 14 वर्षीय बालक वर्ग में कपिल राहर व करण व्यास ने स्वर्ण पदक तथा प्रथम ठोलिया ने रजत पदक, चन्द्रभान सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए। इसी प्रकार 14 वर्षीय बालिका वर्ग में अनुज्ञा पूनिया ने स्वर्ण पदक, गौरवी सिंह शेखावत और हेतल कश्यप ने रजत पदक हासिल किए। इसी प्रकार 17 वर्षीय बालक वर्ग में हिमांशु मेहरा ने रजत पदक व शौर्य अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया तथा 17 वर्षीय बालिका वर्ग में नेहा व्यास ने रजत पदक हासिल किया तथा विदुषी तिवारी, भव्या पुरोहित, शिवांगी पडि़हार ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार 19 वर्षीय बालक वर्ग में मनन माथुर ने रजत पदक व प्रवीण सिंह कच्छावा, सचिन गिरी, ऋ षि पन्नू, हार्दिक मोटसरा, शरद खत्री ने कांस्य पदक हासिल किए तथा 19 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रिया मून्धड़ा, नमिता सिंह भाटी, लक्षिता सुथार ने रजत पदक, खुशबू सोलंकी, आर्ची बोहरा ने कांस्य पदक हासिल किए।

चैम्पियनशिप में विजेता खिलाडिय़ों को तथा टैक्नीकल डायरेक्टर प्रीतम सैन सागर जिले के कलक्टर आलोक सिन्हा तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के उपाध्यक्ष आलोक खरे ने ऑफि शियल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग