6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस पदाधिकारी पर हमले के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

अन्य आरोपियों की तलाश जारी  

less than 1 minute read
Google source verification
कांगे्रस पदाधिकारी पर हमले के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

कांगे्रस पदाधिकारी पर हमले के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

नोखा. कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष पर हमले के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी निम्बडि़यासर निवासी बृजलाल उर्फ विजय सारण पुत्र मनीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि ७ अक्टूबर को हिम्मटसर बस स्टैंड पर केम्पर में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस के देहात ब्लॉक अध्यक्ष मेघसिंह पर लाठियों व लोहे के पाइपों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों की तुरंत पहचान करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी बृजलाल के संभावित ठिकाने पर दबिश दी, तो इसकी भनक लगते ही वह पैदल खेतों में से होता हुआ भाग निकला। पुलिस ने करीब १० किमी. तक उसका पीछा करते हुए उड़सर की रोही में दबोच लिया। सीआई ने बताया कि इस वारदात में शामिल आरोपी हिम्मटसर निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र हरीसिंह व गुलाब सिंह राजपूत, रामकुमार पुत्र मनीराम बिश्नोई और जांगलू निवासी दर्शन कुमार पुत्र नत्थूराम पूनियां को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपीगण न्यायिक अभिरक्षा में है।
पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम में सीआई जांगिड़, एसआई भोलाराम, एएसआई श्रवण कुमार, कांस्टेबल सोहन लाल, विजेंद्र, गणेशाराम आदि शामिल थे।