4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner holi 2019- होली की रंगत: हंस चढ़ी मां आई भवानी सहाय कर सब देस की, पन्नो रे म्हारी जोडऱो रे…

खेलनी सप्तमी से हुआ होली का आगाजहोलाष्टक आज से, मांगलिक कार्यक्रमरहेंगे बंद,फक्कड़दाता रम्मत का मंचन आज, कई स्थानों पर होंगे थम्भरोपण
2 min read
Google source verification
Bikaner holi 2019

Bikaner holi 2019- होली की रंगत: हंस चढ़ी मां आई भवानी सहाय कर सब देस की, पन्नो रे म्हारी जोडऱो रे...

बीकानेर. 'हंस चढ़ी मां आई भवानी सहाय कर सब देस की, पन्नो रे म्हारी जोडऱो रे।Ó शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने बुधवार को मां नागणेचीजी माता से आशीर्वाद लेने के बाद शहर में होली का विधिवत आगाज कर दिया। गुरुवार से ही होलाष्टक शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही आठ दिनों तक मांगलिक कार्यक्रमों पर ब्रेक रहेगा। बुधवार शाम को देवी माता की पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिर परिसर में खेलनी सप्तमी मनाई गई। देवी माता के गुलाल लगाने के बाद मंदिर परिसर में एक दूसरे के गुलाल लगाई। इस दौरान भजनों के बाद राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियां नगाड़ों की ताल पर दी। मंदिर से निकलने के बाद में सभी लोग समूह के रूप में गोगागेट पर जाकर एकत्रित हुए। जहां से होली के पारम्परिक गीत गाते हुए गेर निकाली। यह शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए गुजरी तो माहौल में होली की मस्ती छा गई।

सामूहिक गोठों का आयोजन
खेलनी सप्तमी पर कई स्थानों पर सामूहिक गोठों का आयोजन हुआ। डागा चौक स्थित शिवशक्ति सदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामूहिक गोठ हुई। इसके साथ ही नाथ सागर, हर्षावतों की तलाई, मदन मोहन भवन, गोपेश्वर बस्ती, जनेश्वर मंदिर भवन, सेवगों की बागेची सहित कई स्थानों पर सामूहिक गोठों का आयोजन किया गया।
नाणेचेजी मंदिर में सुशील सेवग, पुरषोत्तम सेवग, गेवर भादाणी, अजय कुमार देराश्री, मेघसा जोशी, दारसा जोशी, बलु जोशी, विष्णु सेवग, मनमोहन शर्मा, नितिन वत्सस, हरीश भोजक ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। नगाड़े पर अशोक सेवग, राम सेवग, चिराग सेवग ने संगत की।

फक्कड़दाता आज करेंगे रम्मतों का आगाज
होलाष्टक गुरुवार से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद आठ दिनों तक शहर होली की मस्ती में डूबा रहेगा। दिन में कई स्थानों पर थम्भ पूजन होंगे। कीकाणी व्यासों का चौक, चौथानी ओझा चौक, लालाणी व्यासों का चौक, सुनारों का मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर थम्भ स्थापित किए जाएंगे। रात को नत्थूसर गेट के अंदर लाल बिस्सा गली के आगे फक्कड़दाता रम्मत का मंचन किया जाएगा। इसमें वर्तमान हालात पर व्यग्य के शब्द बाणों से प्रहार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग