4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगों से सराबोर ग्रामीण अंचल

गैर की टोलियां का गली-गली जमावड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner holi 2019

रंगों से सराबोर ग्रामीण अंचल

बीकानेर/सूडसर. रंगों के पर्व पर होली की मस्ती व उमंग के चलते श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड के सूडसर, टेऊ, दुलचासर, देराजसर, गोपालसर, सेरूणा, माणकरासर, पूनरासर, रीड़ी, बाना, लिखमीसर, बादनूं, कोटासर आदि ग्रामीण अंचल रंगों से सराबोर है। सुबह से ही गैर खेलने (रंग डालने) वाले टोलियां बनाकर एक-दूसरे को रंग से रंगने लगे और आपस में को होली की शुभकामनाएं देने मशगूल है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज दिनभर रंग से खेलने का कार्यक्रम चलेगा और ढोल व चांग और डीजे के धुन पर गांव की गलियों में गैर की टोली घूमेगी। इस दौरान हर किसी को रंग से रंगने के लिए उत्साह रहता है और बड़े प्रेम से एक-दूजे को रंग डाला जाता है।

होलिका दहन हुआ, रंगों की मस्ती आज
बीकानेर.शहर में बुधवार रात को होलिका दहन के साथ ही रंगों के पारंपरिक पर्व होली उत्सव की शुरुआत हो गई। होलिका की पूजा के साथ ही रंग-गुलाल से होली खेलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। होली की मस्ती में छाए लोग गुरुवार को होली के रंग बिखेरेंगे। पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार सुबह 10.44 बजे से रात 8.59 बजे तक भद्राकाल होने के कारण इस बार होली दहन का मुहुर्त रात 9.15 बजे के बाद ही था। किराडू ने बताया कि होलिका दहन के दौरान कुछसाधकों ने मंत्रोचार के साथ होलिका की परिक्रमा की।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग