4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीडियाकर्मी से अभद्र व्यवहार करना एक्सईएन को पड़ा महंगा

नगर निगम के अधीशाषी अभियंता राजीव शर्मा को बार-बार शिकायतें मिलने पर आयुक्त प्रदीप के गावंडे ने बुधवार को निगम से कार्यमुक्त कर दिया। उन्हें जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में उपस्थिति देने के आदेश दिए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Bikaner Nagar Nigam

Bikaner Nagar Nigam


बीकानेर. नगर निगम के अधीशाषी अभियंता राजीव शर्मा को बार-बार शिकायतें मिलने पर आयुक्त प्रदीप के गावंडे ने बुधवार को निगम से कार्यमुक्त कर दिया। उन्हें जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में उपस्थिति देने के आदेश दिए गए हैं।
एक्सईएन शर्मा अपनी कार्यशैली और व्यवहार के कारण लगातार चर्चा में रहे। उनकी निगम एईएन, उप महापौर तथा पार्षदों से नोक-झोंक हुई थी। जनप्रतिनिधि भी उनके व्यवहार से संतुष्ट नहीं थे। उप महापौर अशोक आचार्य ने आयुक्त को पत्र लिखकर एक्सईएन शर्मा के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी और कार्रवाई की मांग भी की। नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार सहित कांग्रेस पार्षद, निर्दलीय पार्षद आदर्श शर्मा भी एक्सईएन से खफा थे। बुधवार को एक्सईएन शर्मा ने न्यूज कवरेज के लिए निगम पहुंचे मीडियाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया। पार्षदों ने एक्सईएन के व्यवहार पर नाराजगी जताई।

आयुक्त का किया घेराव
कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को आयुक्त का घेराव कर एक्सईएन शर्मा के पार्षद आदर्श शर्मा से किए गए व्यवहार पर नाराजगी जताई। वे एक्सईएन शर्मा को कार्यमुक्त करने पर अड़ गए। नेता प्रतिपक्ष पडि़हार ने कहा कि राजीव शर्मा का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ सही नहीं है। इनसे निगम की छवि खराब हो रही है। इस दौरान पार्षद सहाबुद्दीन भुट्टा, परमानन्द गहलोत, अख्तर कलीम, नन्दलाल जावा, मनोज नायक व सुभाष स्वामी आदि
उपस्थित थे।

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर कल
बीकानेर. बेरोजगार आशार्थियों को लाभान्वित करने के लिए उप क्षेत्राीय रोजगार कार्यालय की ओर से चौपड़ा कटला स्थित कार्यालय परिसर में 6 जुलाई को प्रात: 10 बजे से कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से 34 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी। कैम्पस में बीकॉम, एमकॉम, बीटेक, एमबीए, एमसीए व कम्प्यूटर दक्षता रखने वाले बेरोजगार आशार्थी समस्त शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्र मय फोटो के उपस्थित होकर को प्रात: शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग