
बीकानेर कलक्टर ने अभियंताओं को उतारा गड्ढे में, नपवाई गहराई
बीकानेर. शहर में विभिन्न स्थानों पर चल सीवरेज कार्यों का निरीक्षण गुरुवार को जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के सभी इंतजाम होने चाहिए। गौतम ने सीवरेज कार्य निश्चित सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे की गहराई नापने के लिए अभियंताओं को गड्ढे में उतार कर स्वयं गहराई को नपवाया।
इस दौरान उन्होंने गहराई सहित अन्य मानदण्डों की भी जांच की। एक स्थान पर खुदाई कम मिलने पर कलक्टर ने अभियंताओं को चेतावनी दी। खतूरिया कॉलोनी और व्यास कॉलोनी में अमृत योजना के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे तो साइट पर श्रमिकों के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कार्य रोकने का संतोषजनक जवाब भी मौके पर मौजूद अभियंता नहीं दे पाए। मई तक कार्य पूर्ण करवाने और जो सड़क की खुदाई हुई, वहां सड़क का निर्माण जल्द करवाने के लिए कहा। निगम आयुक्त से सीवरेज कार्यों की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे सहित निगम, रूडसिको के अभियंता मौजूद रहे।
Updated on:
26 Apr 2019 04:04 pm
Published on:
26 Apr 2019 04:04 pm
