4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेटरनरी विवि का दीक्षांत समारोह : उपाधियां मिली तो खिले चेहरे

third Convocation RAJUVAS वेटरनरी विश्वविद्यालय का तीसरे दीक्षान्त समारोह का आयोजन गुरुवार को विश्वविद्यालय के सभा भवन में किया गया।
2 min read
Google source verification
bikaner- third Convocation RAJUVAS

वेटरनरी विवि का दीक्षांत समारोह : उपाधियां मिली तो खिले चेहरे, 433 को स्नातक, 198 को स्नातकोत्तर, 38 को विद्या वाचस्पति

बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय का तीसरे दीक्षान्त समारोह का आयोजन गुरुवार को विश्वविद्यालय के सभा भवन में किया गया। समारोह में कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस दौरान 433 विद्यार्थियों को स्नातक, 198 को स्नातकोत्तर व 38 विद्यार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया गया। 30 मेघावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं गायित्री गुर्जर को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कुलपत्ति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि पशु चिकित्सा में विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा है। उन्होंने कहा कि मूक पशुओं की सेवा करने व खाद्य सुरक्षा में योगदान और मानव में फैलने वाले विभिन्न पशुजन्य रोगों की रोकथाम का अतुलनीय व्यवसाय के लिए चयन किया है।

उन्होंने राजुवास के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय आज प्रदेश का उच्च कोटि का संस्थान है, जो पशुचिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञ और विशिष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष प्रो. ए.के. मिश्रा ने कहा कि पशु चिकित्सा एक महान पेशा है। इसके लिए पूर्ण ज्ञान और कौशल की दरकार है।

करेंगे नए आयाम स्थापित

समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह ने भाटी ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षित होने के साथ-साथ दीक्षित होने का उत्सव है। जिन विद्यार्थियों को उपाधियां मिली है, वे अपनी शिक्षा, दीक्षा और व्यावसायिक कुशलता का उपयोग समाज और देश हित में करते हुए पशु चिकित्सा एवं पशुपालन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। साथ उन्होंने अगामी छात्रसंघ चुनावों को लेकर विद्यार्थियों से लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों व आचार संहिता का पालन करने पर भी जोर दिया।

जीवन रेखा है पशुधन
कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि पशुधन राजस्थान के किसानों की जीवन रेखा है। सदियों से किसान पशुधन के बल पर विपरीत परिस्थितियों में मुकाबला करता रहा है। पशुधन उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सम्पन्नता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मंे प्रदेश में पशु चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। खाजूवाला विधायक गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश के किसान पशुधन पर ही आश्रित है। यहां इंदिरा गांधी नहर का बड़ा हिस्सा सिंचित क्षेत्र है, एेसे में चारा बैंक की स्थापना की आवश्यकता है।

जल्द ही मिलेगा बीमा क्लेम-कटारिया

दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए कृषि मंत्री लालचंद कटारिया पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही किसानों को फसल बीमा क्लेम समस्या का समाधान कर रहे हैं। जल्द ही क्लेम भी मिल जाएगा। बीमा कंपनियों के पास पैसा पहुंच रहा है। १५ दिनों में बैंकों में पहुंच जाएगा। खरीफ फसल वर्ष २०१८ का पैसा भी काश्तकारों के खाते में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि टिड्डियों को रोकने का प्रयास किया है। प्रदेश में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, बराबर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग