6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमारा कैंडिडेट कौन हो : बीकानेर विधानसभा के लिए अखिलेश प्रताप सिंह का विजन

बीकानेर विधानसभा के लिए अखिलेश प्रताप सिंह का विजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 Oct 2018, 8:03 AM IST

changemakers

changemakers

संभावित दावेदार: अखिलेश प्रताप सिंह (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र: बीकानेर पूर्व

क्या है विजन

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मुझे विधायक बनने का अवसर मिलता है तो विधानसभा क्षेत्र को लेकर मेरी प्राथमिकताएं इस प्रकार होगी।

१.बीकानेर पूर्व विधानसभा की विकसित कॉलोनियों की तरह ही कच्ची बस्तियों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना मरेी प्राथमिकता में शामिल होगा।

२.बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक कच्ची बस्ती में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक विद्यालय खुलवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।
३.युवाओं के लिए कौशल विकास खोलने पर जोर दिया जाएगा। कौशल विकास को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से संचालित सभी ४२ योजनाओं का लाभ स्थानीय युवाओं को मिले इसका प्रयास करुंगा।

४. व्यापार एवं उद्योग जगत की आवश्यकता के अनुसार दक्ष एवं प्रशिक्षित युवा तैयार हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
५.बीकानेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां की स्थापत्य कला बेजोड़ है। यहा आने वाले पर्यटक कम से कम बीकानेर में सात दिवस तक रुके इसके लिए योजना तैयार की जाएगी।

६.बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता के स्तर को उपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नगर निगम के आधुनिकीकरण और संसाधनों, मशीनों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
७.बीकानेर जिले में उपलब्ध रॉ मटेरियल के अनुसार यहां उद्योग धंधे विकसित हो इसके प्रयास किए जाएंगे। नए उद्योग और कारखाने स्थापित हो, बीकानेर में उपलब्ध रॉ मेटेरियल बीकानेर से वाहन नहीं जाए इसके प्रयास किए जाएंगे।

८. खेल और खिलाडि़यों के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। खिलाडि़यों को अच्छे प्रशिक्षक उपलब्ध हो, आवश्यक खेल मैदान और सुविधाओं के लिए कार्य किए जाएंगे।
९.धन के अभाव में बेटियों की शिक्षा नहीं रुके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। बेटी शिक्षा पर विशेष कार्य किया जाएगा।

१०.सीनियर सिटीजन के लिए अच्छे भ्रमण पथ, पार्को का विकास आदि के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।
११. धन के अभाव में कोई दिव्यांग उपचार से वंचित नहीं रहे इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। दिव्यांगजनों की हर संभव मदद के प्रयास करुंगा।

१२.बीकानेर की चिकित्सा व्यवस्था प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ बने इसके लिए कार्य करुंगा। शहर के मरीज अच्छे इलाज के लिए दूसरे शहर में न जाए, इसके लिए आवश्यक संसाधन, सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के लिए प्रयास करुंगा। बीकानेर मेडिकल हब के रूप में पहचान बनाए मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।