6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में नियुक्ति की बाट जोह रहे हज़ारों बेरोज़गारों को मिली खुशखबर, शिक्षकों के नियुक्ति आदेश हुए जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 16 Oct 2018, 7:50 AM IST

rajasthan unemployed youth

बीकानेर।

राजस्थान में चुनाव से पहले नियुक्ति की बाट जोह रहे हज़ारों बेरोगार शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1 के 28 हजार शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी करने के बाद 17 हजार से अधिक पद भर दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार करीब 5 हजार अभ्यर्थी पुलिस वेरीफिकेशन नहीं होने, फिटनेस और दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होने तथा चुनाव आचार संहिता लगने से कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं। इसके अलावा विज्ञान- गणित के 5 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती पर अदालत की रोक के चलते पदस्थापन आदेश जारी नहीं हुए हैं। कुल स्वीकृत पदों में से 17-18 हजार पदों पर पदस्थापन हुआ है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आचार संहिता लगने से 15 अक्टूबर तक कार्यभार ग्रहण करने के आदेश को प्रत्याहरित कर लिया है। बीकानेर जिले में कुल स्वीकृत पद 522 में से 502 अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण किया है। बाकी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को जिला स्तर पर भरे गए पदों की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर जिला आवंटन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को पदस्थापन के निर्देश दिए थे। आचार संहिता लगने के बाद चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण नहीं करवाया गया है।

... इधर, तृतीय श्रेणी विशेष शिक्षक (लेवल-2) भर्ती में कम मेरिट वालों की नियुक्ति पर रोक
हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी विशेष शिक्षक (लेवल-2) भर्ती-2018 के तहत मेरिट के अनुसार ही नियुक्ति देने को कहा है। साथ ही, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों व जिला शिक्षा अधिकारियों से जवाब तलब किया है और मेरिट की अनदेखी कर प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है।

न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने ऊषा कुमारी की याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया। प्रार्थीपक्ष की ओर से कोर्ट को बताया कि लेवल-२ के विशेष शिक्षकों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद के अनुसार बीएड (विशेष शिक्षा) अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, लेकिन प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय इसकी पालना नहीं कर रहा है। बीएड व पीजीपीडी शैक्षणिक योग्यता होने और मेरिट में नाम होने के बावजूद प्रार्थिया को नियुक्ति से इनकार कर दिया है, जबकि प्रार्थिया से कम अंक वालों व प्रतीक्षा सूची वालों को नियुक्ति दी जा रही है।


28 से दो नवंबर तक चलेगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा
रोजगार की आस में भटक रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से करवाई जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की स्थिति अब स्पष्ट कर दी गई है। उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद इस परीक्षा को आयोजित करवाने की प्रक्रिया अब स्थानीय स्तर पर तेज कर दी गई है। इसके तहत सभी जगह जिला प्रशासन ने दो दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों की सूची आयोग को भेजी है। अब केंद्र के हिसाब से रोल नंबर का आवंटन आयोग स्तर पर करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जीके की परीक्षा में सर्वाधिक 90 हजार अभ्यर्थी जयपुर में बैठेंगे। 28 अक्टूबर से दो नवम्बर तक परीक्षा चलेगी।