4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नियुक्ति पत्र मिला तो छलक पड़े खुशी के आंसू

नगमा के हाथ में जब सफाई कर्मचारी नियुक्ति आदेश दिया गया तो खुशी के मारे उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दिव्यांग नगमा के लिए यह नियुक्ति महज रोजगार मिलने तक ही सीमित नहीं। उसके लिए पैरों पर खड़ा होने के समान है।
2 min read
Google source verification
Cleaner appointment ceremony

Cleaner appointment ceremony


बीकानेर. नगमा के हाथ में जब सफाई कर्मचारी नियुक्ति आदेश दिया गया तो खुशी के मारे उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दिव्यांग नगमा के लिए यह नियुक्ति महज रोजगार मिलने तक ही सीमित नहीं। उसके लिए पैरों पर खड़ा होने के समान है।

रवीन्द्र रंगमंच में रविवार को आयोजित समारोह में ३५० से अधिक महिला-पुरुषों को सफाई कर्मी की नौकरी का नियुक्ति पत्र दिए गए। हजारों आवेदनों के बावजूद लॉटरी से चयन और नियुक्ति आदेश मिलने पर कइयों ने जहां बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया वहीं कुछ ने नियुक्ति पत्र को माथे से लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर निगम की ओर से आयोजित नियुक्ति समारोह में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, एडीएम प्रशासन यशवंत भाकर और निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश और मुख्यमंत्री का बधाई संदेश प्रदान किया।

बैनर पर मंत्री का फोटो नहीं
नियुक्ति समारोह को लेकर नगर निगम की ओर से तैयार करवाए गए बैनर में स्वायत्त शासन श्रीचंद कृपलानी मंत्री का नाम और फोटो शामिल नहीं होना चर्चा का विषय बना रहा। बैनर में जहां मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक गोपाल जोशी, विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उप महापौर अशोक आचार्य के फोटो शामिल थे। हालांकि संसदीय सचिव मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, न्यास अध्यक्ष रांका व उप महापौर समारोह में शामिल नहीं हुए।

हटाए घूंघट
कुछ नवनियुक्त महिला सफाई कर्मचारी समारोह में अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए जब मंच पर घूंघट में पहुंची तो केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें घूंघट हटाने के लिए कहा। इसके बाद महिलाओं ने घूंघट हटाए और अतिथियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

बीकानेर हो नम्बर वन
समारोह में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। जब इन्दौर जैसा बड़ी आबादी वाला शहर स्वच्छता में देश में पहले स्थान पर आ सकता है तो बीकानेर क्यों नहीं। उन्होंने सफाईकर्मियों से बीकानेर को स्वच्छता में एक नम्बर पर लाने का संकल्प लिया। विधायक जोशी ने केन्द्र व राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महापौर चौपड़ा ने कहा कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी सफाई का ब्राण्ड एम्बेसेडर है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग