
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
बीकानेर . महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 138 कॉलेजों की संबद्धता करीब छह सालों से लम्बित है। इन कॉलेजों को 2011-12 से संबद्धता नहीं मिली है। विश्वविद्यालय प्रबंधन मण्डल ने शास्तियों का आरोपण किया गया था, लेकिन अधिकतर महाविद्यालयों ने शास्तियां जमा नहीं करवाई। इस कारण इन महाविद्यालयों के प्रकरण लंबित रहे।
विश्वविद्यालय लगातार एेसे महाविद्यालयों की परीक्षा भी आयोजित करवाता रहा और 2014 तक डिग्रियां भी जारी कर दी गई, लेकिन संबद्धता अभिवृद्धि लंबित रही। एेसे प्रकरणों का अंतिम रूप से निपटारा करने के लिए इन्हें प्रबंध मण्डल के सामने रखा गया। प्रबंधन मण्डल ने इसके लिए कुलपति को अधिकृत कर दिया।
कुलपति ने पहल करते हुए 'विश्वविद्यालय महाविद्यालय की ओर' अभियान में घोषणा की कि ३१ दिसंबर तक महाविद्यालय संबंधित दस्तावेज विश्वविद्यालय को जमा करा दें, जिससे इन कॉलेजों की संबद्धता २०१७-१८ तक बढ़ा दी जाएगी। अब देखना यह होगा कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय किस तरह एक-दूसरे को सहयोग करके इस घोषणा को सफल बना सकते हैं। यदि एेसा संभव हुआ तो पहली बार विश्वविद्यालय चालू सत्र की संबद्धता जारी करने के साथ परीक्षा आयोजित करेगा।
पेनल्टी तय करेंगे
कुछ कॉलेजों की संबद्धता खत्म कर रहे हैं। बाकि कॉलेजों के गुण-अवगुण के आधार पेनल्टी तय की जाएगी।
प्रो. भागीरथसिंह बिजारणियां कुलपति, एमजीएसयू बीकानेर
मंगलपाठ के साथ संस्कार शिविर शुरू
बीकानेर. श्रीजैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ के आचार्य जिन मणिप्रभ सूरिश्वर के मंगलपाठ के साथ रविवार को छबीली घाटी के सेवासदन में तीन दिवसीय बालक-बालिकाओं का संस्कार व शिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें 300 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ श्री संघ,अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषदए अखिल भारतीय खरतरगच्छ बालक व बालिका परिषद भागीदारी निभा रहे है।
समाजसेवी नेमचंद खजांची की स्मृति में यह शिविर लगाया गया है। पहले दिन मुनि मनित प्रभ सागर ने जैन जीवन शैली व स्तुति भजनवाली पर भिंवड़ी की मधु बेन ने गंवली पर, विजय महाराज ने आहार शुद्धि पर विशेष व्याख्यान दिया। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले शिविर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शाम को सामयिक प्रतिक्रमण व भक्ति संगीत का भी आयोजन हुआ।
Published on:
16 Oct 2017, 11:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.