
जिला कलक्ट्रेट के आगे कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बीकानेर. केन्द्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस ने कलक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन किया। इसमें ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला bd kalla सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के बाद शहर और देहात जिला कांग्रेस ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते वर्तमान में बेरोजगारी बढ़ रही है। यही वजह है कि देश में अपराधिक ग्राफ भी दिनों-दिन बढ़ रहा है।
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज देश की वित्तीय स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय स्थिति को सुधारने की बजाय सरकार और बिगाडऩे पर तुली है। देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने
कहा कि कृषि सेक्टर की विकास दर वर्तमान समय में महज दो प्रतिशत रह गई है। गहलोत ने केन्द्र सरकार की ओर से गांधी परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में की गई कटौती का विरोध भी किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर ङ्क्षसह भाटी, जिला प्रमख सुशीला सींवर, खाजूवाला विधायक गोविन्द राम मेघवाल, कन्हैया लाल झंवर सरीखे बड़े नेता दिखाई नहीं दिए।
इनकी रही उपस्थिति
प्रदर्शन के दौरान देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, नोखा पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, हीरालाल हर्ष, मासूक अहमद, गोपाल गहलोत, सुनीता गौड़, राहुल जादूसंगत आदि उपस्थित थे।
Published on:
22 Nov 2019 06:27 am
