4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर लीक कराने के संदेह में कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार, 25 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आज..

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की निगरानी के दौरान शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने एक कोचिंग संचालक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। परीक्षा शनिवार से दो दिन तक होगी।
2 min read
Google source verification
Constable recruitment examination 2018

Constable recruitment examination 2018


बीकानेर. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की निगरानी के दौरान शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने एक कोचिंग संचालक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। परीक्षा शनिवार से दो दिन तक होगी। सदर थाना पुलिस के एएसआई केदारमल ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तुलसी सर्किल स्थित एक होटल के तहखाने में एक शख्स के 40-50 लड़कों के साथ बैठे होने की जानकारी मिली।

इस पर वहां दबिश दी गई तो, वहां बैठे लड़के इधर-उधर भाग गए। बाद में कोचिंग संचालक मनीराम चौधरी को संदेह के आधार पर धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने शुक्रवार को ही होटल में कमरा किराए पर लिया था। उस पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पर्चा लीक करने का संदेह हुआ। मनीराम के कब्जे से कोई दस्तावेज नहीं मिला हैं, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। पेपर से दस्तावेज मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कल शाम छह बजे तक इन्टरनेट बंद रहेगा
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं लोक सुरक्षा को देखते हुए संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में १५ जुलाई की शाम ६ बजे तक मोबाइल इन्टरनेट की सेवाएं बंद रहेगी। शुक्रवार रात बारह बजे से मोबाइल कम्पनियों ने संभागीय आयुक्त के निर्देश पर इन्टरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था। बीकानेर संभाग सहित हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी मोबाइल इन्टरनेट की सेवांए बंद रहेंगी। इससे सोशल मीडिया का उपयोग नहीं हो पाएगा।

परीक्षार्थी पहुंचे, परीक्षा आज
बीकानेर. कांस्टेबल भर्ती के लिए शनिवार व रविवार को लिखित परीक्षा होगी। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) पवन मीणा ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती के लिए जिले में 25 केन्द्र बनाए गए हैं, इसमें बीकानेर शहर में 22 व श्रीडूंगरगढ़ में तीन केन्द्र बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी के अनुसार बीकानेर जिले में 45 हजार अभ्यर्थी आएंगे। परीक्षा दो पारी में होगी, इसमें सुबह 10 से 12 बजे तक एवं अपराह्न 3 से 5 बजे तक चलेगी। दो दिनों में प्रत्येक पारी में 11 हजार 312 परीक्षार्थी बैठेंगे।

दो घंटे पहले पहुंचना होगा
परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले ही अपने केन्द्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्र पर 30 मिनिट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अधिकृत पहचान-पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुटा रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग