15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24  टेबल पर होगी मतगणना

नगर पालिका चुनाव - 31 जनवरी को होगी मतगणना, तैयारियां शुरू  

2 min read
Google source verification
24  टेबल पर होगी मतगणना

24  टेबल पर होगी मतगणना

बीकानेर. जिले की तीनों नगर पालिकाओं में 28 जनवरी को हुए मतदान की मतगणना 31 जनवरी को होगी। जिला निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार तीनो पालिका क्षेत्रों में मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मतगणना सुबह 9 बजे से होगी। मतगणना के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के अन्दर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए है। तीनों पालिका क्षेत्रों में २४ टेबलों पर ईवीएम में डाले गए मतो की गणना की जाएगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

110 वार्ड पार्षदों का होगा निर्वाचन
जिले की तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में 110 वार्डो में मतदान हुआ। मतगणना के दौरान तीनों पालिका क्षेत्रों में 110 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगर पालिका नोखा में 45 , नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 40 और नगर पालिका देशनोक में 25 वार्ड शामिल है।

यहां इतनी टेबल पर मतगणना
नगर पालिका चुनाव की मतगणना के तहत नगर पालिका नोखा में 9 टेबल, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 10 टेबल और नगर पालिका देशनोक में 5 टेबल पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर दो-दो कर्मचारी मतो की गणना करेंगे। नोखा नगर पालिका में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के मतो की गणना 5 टेबल पर, वार्ड संख्या 26 से 45 तक के मतो की गणना ४ टेबल पर होगी। इसी प्रकार नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड संख्या 1 से 20 और वार्ड संख्या 21 से 40 तक के मतो की गणना 5 - 5टेबल पर होगी। जबकि नगर पालिका देशनोक में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के मतो की गणना 5 टेबल पर होगी।

अध्यक्ष के लिए लोक सूचना एक फरवरी को
नगर पालिका सदस्यों के निर्वाचन के बाद अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया एक फरवरी को लोक सूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए 2 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 फरवरी को होगी। 05 फरवरी को शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव मैदान में रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन 4 फरवरी को नाम वापस लेने के तुरन्त बाद किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष का निर्वाचन 8 फरवरी को होगा।