4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 256 यात्रियों का लॉटरी से चयन

इस बार हवाई यात्रा के लिए 182 व रेल यात्रा के लिए 74 यात्रियों सहित 256 यात्रियों का लॉटरी से चयन किया गया है।
2 min read
Google source verification
Department of devasthan

Department of devasthan

बीकानेर. देवस्थान विभाग की ओर से दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार को अटल सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर लॉटरी निकाली गई। इस बार हवाई यात्रा के लिए 182 व रेल यात्रा के लिए 74 यात्रियों सहित 256 यात्रियों का लॉटरी से चयन किया गया है। निरीक्षक श्वेता चौधरी ने बताया कि जिले से कुल 1 हजार 450 आवेदन प्राप्त हुए थे, इसमें से 256 का लॉटरी से चयन किया गया।


17 तीर्थ स्थल चयनित
रेल यात्रा के लिए ५ व हवाई यात्रा के लिए 17 तीर्थ स्थान चयनित किए गए हैं। इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ. एन के गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह राजावत, एसीपी सत्येन्द्र सिंह, आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे।


रेल यातायात प्रभावित

बीकानेर . अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस के बुधवार को तीन डिब्बे फुलेरा में पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस, जो जैसलमेर से चार जुलाई को रवाना हुई थी, वो सांभर से जयपुर के बीच रद्द रही।

इसी तरह पांच जुलाई को जयपुर से चलकर जैसलमेर रवाना हुई ट्रेन सांभर लेक से संचालित की गई। जयपुर और सांभर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह बीकानेर-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस बीकानेर व जोधपुर से पांच जुलाई रवाना हुई ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया मेड़ता रोड, डेगाना-रतनगढ़-रेवाड़ी होकर संचालित की जाएगी।

बेटिकट यात्रियों से एक माह में वसूले 55 लाख

१4 हजार के खिलाफ मामला
बीकानेर . रेलवे ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। इसके बावजूद लोग बेटिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। रेलवे प्रशासन ने बीकानेर मंडल में जून में बिना टिकट यात्रा करने वालों 14 हजार 970 यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 55 लाख 61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के निर्देश पर रेलवे की टीमें बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ में जुटी हैं। बेटिकट यात्रियों के साथ ही बुक कराए बिना सामान ले जाने वालों, स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों व धूम्रपान करने वाले 1142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे यात्रियों से 1 लाख 53 हजार 620 रुपए वसूले गए। कुल 16112 मामलों से 57 लाख 14 हजार 735 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

न्यूनतम 250 रुपए
रेलवे ने बेटिकट यात्रा करने वालों से न्यूनतम 250 रुपए की जुर्माना राशि निर्धारित की हुई है। यात्री का किराया यदि निर्धारित जुर्माना राशि से ज्यादा है, तो फिर जुर्माना भी टिकट किराया राशि के बराबर लगता है।

बिना टिकट यात्रा रेलवे एक्ट के तहत अपराध है। नियमानुसार कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रहे हैं। बीकानेर मंडल की टीम सक्रियता के साथ काम कर रही है। इस साल जून में पिछले साल से 30 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली हुई।
अभय शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग