4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सरकारी खर्च पर नवनियुक्त अस्सी हजार शिक्षकों के सम्मान की तैयारी

बीकानेर. सरकारी खर्च पर राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर कांग्रेस के आरोपों से घिरी राज्य सरकार अब सरकारी खर्च पर नव नियुक्त ८० हजार शिक्षकोंं का सम्मान करने की तैयारी में लगी हुई है। इस समारोह में आने वाले शिक्षकों को यात्रा भत्ता देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयुक्त एवं शासन सचिव शिक्षा संकुल से ८ करोड़ ५१ लाख रुपए अतिरिक्त मांगे हैं। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। शिक्षा निदेशक के इस निर्णय पर सवाल उठने लगे हैं। यह वृहद शिक्षक सम्मान समारोह ५ सितम्बर शिक्षक दिवस पर जयपुर में किया जाना है।
2 min read
Google source verification
Directorate of education

Directorate of education

हेम शर्मा
बीकानेर. सरकारी खर्च पर राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर कांग्रेस के आरोपों से घिरी राज्य सरकार अब सरकारी खर्च पर नव नियुक्त ८० हजार शिक्षकोंं का सम्मान करने की तैयारी में लगी हुई है। इस समारोह में आने वाले शिक्षकों को यात्रा भत्ता देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयुक्त एवं शासन सचिव शिक्षा संकुल से ८ करोड़ ५१ लाख रुपए अतिरिक्त मांगे हैं। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। शिक्षा निदेशक के इस निर्णय पर सवाल उठने लगे हैं। यह वृहद शिक्षक सम्मान समारोह ५ सितम्बर शिक्षक दिवस पर जयपुर में किया जाना है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल के यात्रा भत्ता उप मद में मांगी राशि की स्वीकृति मिलने के साथ ही समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। समारोह में नवनियुक्त शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मान पत्र दिया जाएगा। इससे पहले शिक्षा निदेशालय सरकारी खर्च पर विभाग की योजनाओं में विभिन्न छात्रवृतियों, पांच साल में साइकिल वितरण से लाभांवित विद्यार्थियों, लैपटॉप और स्कूटी योजना के लाभार्थियों सहित प्रदेश के २० लाख विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का फोटो लगा बधाई पत्र बांटने के लिए तैयार करवा चुकी है। जिनकी छपाई पर निदेशालय के ४० लाख रुपए खर्च हुए हैं। राज्यभर के जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर जाकर उपनिदेशक से यह बधाई पत्र लाकर स्कूलों में २७ सितम्बर को विद्यार्थियों को बांटेंगे।

८० हजार शिक्षक आमंत्रित
सम्मान समारोह राज्य में माध्यमिक शिक्षा के नव नियुक्त ४२ हजार शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें से २७ हजार शिक्षकों के समारोह में पहुंचने की संभावना है। इसी तरह प्रारंभिक शिक्षा में ३८ हजार नव नियुक्त शिक्षकों में से २३ हजार शिक्षकों के आने की संभावनाएं है। प्रत्येक शिक्षक को १७०० रुपए यात्रा भत्ता के हिसाब से कुल ८ करोड़ ५१ लाख रुपए का भुगतान करना होगा।

शिक्षक सम्मान व बधाई पत्र देने की तैयारियां
'शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मान पत्र देने तथा लाभार्थी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से बधाई पत्र देने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आगामी कुछ दिनों में यह कार्य सम्पन्न किया जाएगा।
रमेश हर्ष, निजी सहायक मा. शि. नि. बीकानेर

५० हजार शिक्षकों का सम्मान
'इस बार शिक्षक दिवस पर जयपुर में करीब ५० हजार शिक्षकों का सम्मान समारोह होगा। करीब २१ लाख लाभार्थी विद्याथियों को बधाई संदेश भेजा जा रहा है।
नथमल डिडेल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग