4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगमगाएगा सूरसागर, कल होगा दीपदान

छाएगी रौनक :10 ब्लॉक में एक थीम पर सजेंगे दीये, विभिन्न संस्थाएं होंगी शामिल  
less than 1 minute read
Google source verification
diwali 2019 deepdan bikaner

जगमगाएगा सूरसागर, कल होगा दीपदान

बीकानेर. दीपावली पर सूरसागर सैकड़ों दीयों से जगमग होगा। यहां २६ अक्टूबर को दीपदान किया जाएगा। इसके लिए सूरसागर की सीढि़यों को दस ब्लॉक में बांटकर दीपदान की जिम्मेदारी संस्थाओं को दी गई है। दीपदान कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को कलक्टर सभागार में बैठक हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एएच गौरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद अधिकारियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सूरसागर क्षेत्र का भ्रमण किया और सुझाव दिए।


एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी एक संस्था को दी गई है और एक थीम पर दीपदान होगा। सजाए गए ब्लॉक्स की वरीयता क्रम निर्धारित की जाएगी। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन की जिम्मेदारी नगर विकास न्यास व नगर निगम को दी गई है, जबकि राजेन्द्र जोशी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। बैठक में नगर निगम के आयुक्त प्रदीप के. गवांडे, नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता भंवरू खां सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन संस्थाओं को जिम्मेदारी
रोटरी क्लब मिडटाउन, रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा, लॉयन्स क्लब उड़ान, लॉयन्स क्लब, भारत स्काउट एवं गाइड बाल विकास परियोजना अधिकारी, वुमन पावर सोसायटी तथा ऑवर फॉर नेशन को दीपदान की जिम्मेदारी दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग