बीकानेरPublished: Nov 12, 2023 08:57:36 am
Nupur Sharma
Diwali 2023: बीकानेर में दीपावली से जुड़ी एक अनूठी रस्म है, जिसका निर्वहन शहरवासी दीपावली के दिन करते हैं। यह है हिंडोळ परंपरा।
विमल छंगाणी
Diwali 2023: बीकानेर में दीपावली से जुड़ी एक अनूठी रस्म है, जिसका निर्वहन शहरवासी दीपावली के दिन करते हैं। यह है हिंडोळ परंपरा। दीपावली पूजन के बाद घर-परिवार के पुरुष सदस्य जलते हुए हिंडोळ घर से लेकर निकलते हैं व नजदीकी मंदिर तक पहुंचते हैं। मंदिर के बाहर खड़े होकर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ-साथ लोग हिंडोळ परंपरा के लिए आवश्यक बाजरा के पौधे की लकड़ी भी खरीदते हैं, जिससे हिंडोळ तैयार किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार धर्म ग्रंथों में उल्कादान अर्थात हिंडोळ का उल्लेख मिलता है। इस बार 12 नवंबर को इस परंपरा का निर्वहन होगा।