6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नालों की होगी मरम्मत, सडक़ों पर भरेंगे गड्ढ़े

bikaner nagar nigam- 75 वार्डो में 20 - 20 लाख के विकास कार्यो को हरी झंडी  

2 min read
Google source verification
नालों की होगी मरम्मत, सडक़ों पर भरेंगे गड्ढ़े

नालों की होगी मरम्मत, सडक़ों पर भरेंगे गड्ढ़े

बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में होने वाले 20 - 20 लाख रुपए के विकास कार्यो को हरी झण्डी मिल गई है। इन कार्यो के लिए तकनीकी स्वीकृति पहले मिली हुई थी, शनिवार को आयुक्त ने निविदाएं निकालने के आदेश जारी कर दिए। निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में से 75 वार्डो में होने वाले बीस बीस लाख के विकास कार्यो के लिए निविदाएं ऑन लाइन अपलोड कर दी जाएगी।

प्रत्येक वार्ड में बीस बीस लाख रुपए के विकास काय पार्षदों के प्रस्ताव पर हो रहे है। इनमें सडक़ निर्माण, नाली निर्माण, सीवरेज मरम्मत, पार्क की दीवार, मरम्मत, रंग रोगन, नाला मरम्मत, सीवरेज चैम्बर मरम्मत सहित कई प्रकार के कार्य है। निगम की निर्माण शाखा अनुसार 80 वार्डो में 75 की एनआईटी जारी होगी व शेष पांच वार्डो में इसके बाद जारी होगी।

16 करोड़ रूपए के होंगे कार्य
नगर निगम की बजट बैठक में महापौर सुशीला कंवर ने प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाने की घोषणा की थी। एक जून को हुई बैठक में प्रत्येक वार्ड में बीस बीस लाख रुपए के विकास कार्य करवाने का निर्णय हो चुका था। वार्ड पार्षदों से वार्डो में होने वाले विकास कार्यो के प्रस्ताव भी ले लिए गए, लेकिन पिछले डेढ माह से निगम में स्थाई आयुक्त के अभाव में यह कार्य अटका पड़ा था। निगम के मुख्य लेखाधिकारी जी एस रांकावत के अनुसार आयुक्त ने वार्डो में बीस बीस लाख के होने वाले कार्यो के लिए आदेश जारी कर दिए है। इन कार्यो के लिए ऑनलाइन टेण्डर प्रक्रिया होगी व भुगतान का माध्यम आरटीजीएस होगा।

आमजन को मिलेगा लाभ
प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य निगम बजट घोषणा में शामिल था। विकास कार्यो को लेकर प्रक्रिया लम्बित चल रही थी। निविदाएं जारी करने के आदेश हो गए है। अब हर वार्ड में बीस बीस लाख रुपए के विकास कार्य होंगे। इसका लाभ आमजन को होगा। हर वार्ड में बीस बीस लाख रुपए के विकास कार्यो के साथ-साथ पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो करोड़ रूपए के पैकेज कार्यो के टेण्डर भी हो चुके है।
सुशीला कंवर राजपुरोहित, महापौर, नगर निगम, बीकानेर।