scriptदुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, कई स्थानों पर सजे देवी के पंडाल | Durga Puja Festival | Patrika News
बीकानेर

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, कई स्थानों पर सजे देवी के पंडाल

नवरात्र महोत्सव को लेकर शहरभर में कई जगह धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। पूरा शहर उत्सव में रंग से सरोबार नजर आ रहा है।

बीकानेरOct 15, 2018 / 10:41 am

dinesh kumar swami

Durga Puja Festival

Durga Puja Festival

बीकानेर. नवरात्र महोत्सव को लेकर शहरभर में कई जगह धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। पूरा शहर उत्सव में रंग से सरोबार नजर आ रहा है। देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान पूजन का दौर जारी है। कई स्थानों पर कन्या पूजन, भोजन के कार्यक्रम चल रहे हैं। देवी मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, रामचरित मानस पाठ चल रहे हैं। गोकुल सर्किल पर अखंड कीर्तन चल रहा है।
सोमवार से शहर में दुर्गापूजा उत्सव शुरू हो जाएगा। रानी बाजार बंगाली मंदिर, बीछवाल, करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र मोहता चौक, रताणी व्यासों का चौक, नत्थूसर गेट सहित कई स्थानों पर दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।
निभाई बोधन की परम्परा
चौपड़ा कटला के पीछे स्थित बंगाली संस्थान दुर्गामंदिर में बीकानेर बंगाली समिति की ओर से दशहरा तक दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बंगाली समाज के लोगों ने पूजा को लेकर निमंत्रण दिया। सोमवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजा महोत्सव शुरू हो जाएगा।
यहां 19 अक्टूबर तक नियमित पूजा अर्चना होगी। अंतिम दिन सिन्दूर खेला की परम्परा निभाई जाएगी। बाद में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर रिन्कू मुखर्जी, संदीप साह, वासुदेव गोस्वामी, पल्लव मुखर्जी, समीर पॉल भागीदारी निभा रहे हैं।
कन्या पूजन किया
सेवा भारती संस्थान की ओर से रविवार को कन्या पूजन व समरसता समारोह आयोजित किया गया। गंगाशहर में हुए कार्यक्रम में सेवा बस्तियों में संचालित बाल संस्कार केन्द्रों की 351 कन्याओं का पूजन किया व उन्हें भोजन कराया। बाद में उन्हें उपहार दिए गए। इस अवसर पर आनंद आश्रम के रामपाल महाराज ने सेवा भारती के कार्यों को सराहना की।
पतंजलि योग पीठ की स्नेहा नारंग ने बालिकाओं को प्राणायम, एकाग्रता व स्मृति तेज करने का अभ्यास कराया। प्रचारक प्रशांत ने राष्ट्र के विकास में मातृशक्ति के योगदान का उल्लेख किया। कार्यक्रम में संतोष महाराज भी शामिल हुए। सांवरलाल मोदी, डॉ. रतनलाल, टेकचंद बरडिया, सत्यप्रकाश खत्री, हजारी दास, शांति बिश्नोई, भंवरलाल आदि ने आयोजन में भागीदारी निभाई।
रामजन्म पर गूंजे जयकारे
बीकानेर. नव कोडाणा भैंरू मंडल के तत्वावधान में गांधी कॉलोनी में चल रही रामलीला में रविवार को राम जन्म प्रसंग का मंचन हुआ, तो चारों ओर राम के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। रामलीला में राम सहित अन्य भाइयों का नामकरण, मारीच वध सहित कई प्रंसगों का मंचन किया गया।
इस मौके पर पंडित अमित चेतन्य व्यास ने कहा कि जिसकी माया के वशीभूत पूरा विश्व, बाह्मादि देवता व असुर हैं, ऐसे प्रभु राम का नाम भजने से प्राणी मात्र भवसागर तर जाता है। आयोजन में भूमिका पलक, याचिका आरोड़ा, लक्ष्मण पिहू, शिव अरोड़ा, राजकुमार भाटिया आदि भागीदारी निभा रहे हैं।

Home / Bikaner / दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, कई स्थानों पर सजे देवी के पंडाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो