5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियरिंग छात्रों ने डिजाइन किया अफेक्टिव एआई, स्टार्टअप को दी राजस्थान सरकार ने वित्तीय सहायता

Bikaner News : इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने अफेक्टिव एआई डिजाइन किया। उनके स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार ने वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसके लिए सरकार ने 2.40 लाख रुपए की वित्तीय ग्रांट जारी की है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jan 2025, 2:39 PM IST

Engineering Students Designed Affective AI Rajasthan Government gave Financial Assistance to Startup

Bikaner News : राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों के स्टार्टअप को वित्तीय सहायता, तकनीकी तथा प्रशासनिक स्तर पर मार्गदर्शन करके सफल एंटरप्रेन्योर बनाने के लिए चयनित किया है। स्टार्टअप अफेक्टिव एआई प्रोजेक्ट के लिए तीसरे वर्ष के बी.टेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग छात्र सुमित पुरोहित, मयंक व्यास तथा युवराज हर्ष को 2.40 लाख रुपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई है। इस वित्तीय सहायता से तीनों विद्यार्थी एक वेब डेवलपमेंट किट का विकास करेंगे। जो वेब डेवलपर्स को थ्रीडी वेबसाइट बनाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

वेब डेवलपमेंट इंडस्ट्री में क्रांति लाने का उद्देश्य

अफेक्टिव एआई स्टार्टअप की स्थापना सुमित कुमार पुरोहित की ओर से अपने साथियों मयंक व्यास तथा युवराज हर्ष के सहयोग से की गई है, जो वेब डेवलपमेंट इंडस्ट्री में क्रांति लाने का उद्देश्य रखते हैं। टीम इस अनुदान का उपयोग अपने वेब डेवलपमेंट किट को सुधारने और बाजार में थ्रीडी वेबसाइट समाधान लाने के लिए करेगी। इस स्टार्टअप को जयवीर सिंह शेखावत और जोया चौहान से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, जो उनके उद्यम को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने कहा, बीटीयू परिवार को गर्व है

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओ. पी. जाखड़ ने कहा छात्रों की तकनीकी योग्यता तथा उनके बल पर हासिल उपलब्धियों पर बीटीयू परिवार को गर्व है। यह सफलता हमारे छात्रों की ओर से की गई मेहनत और रचनात्मकता तथा उनके मेंटर्स के समर्पित प्रयासों का नतीजा है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस जिले में कलक्टर ने जारी किए आदेश, कल भी बंद रहेंगे स्कूल

यह भी पढ़ें :बांसवाड़ा के भूंगड़ा में सुनाया देश-दुनिया का भविष्यफल, फिर आ सकती है महामारी!

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पशुपालकों को बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई