
मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरे का असर
बीकानेर. कार्तिक माह बीतने के बाद अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। दिन जहां जल्दी ढल रहे हैं। वहीं, प्रात: एवं देर रात हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। कुछ दिनों पूर्व तक दोपहर को धूप में थोड़ी तेजी महसूस हो रही थी। वह िस्थति अब नहीं लगती। हवा में भी शीतलता घुल रही है। वहीं, पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान भी कम हो रहा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को ही अधिकतम पारा लगभग डेढ़ डिग्री कम रहा। जबकि सात दिन पूर्व तापमान 36-37 डिग्री के बीच चल रहा था।
सुबह दिखा कोहरे का असरअंचल में शुक्रवार सुबह सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। कई ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा था, तो शहरी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। सूर्योदय से पूर्व ही जब दिन खुलने लगा, तो चारों ओर कोहरे की चादर सी लिपटी दिखाई दी। हालांकि यह इतना घना नहीं था। हवा में भी ठंडक थी। सूर्योदय होने के साथ-साथ कोहरे की परत पतली पड़ने लगी। हांलांकि धूप में तेजी नहीं दिख रही थी। सुबह ग्यारह बजे तक धूप हल्की सी रही। इसके बाद कोहरा छंट गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। कोहरे की बात करें, तो जयपुर एवं भरतपुर संभाग में 12 नवंबर को सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कहरा छाया रहेगा।
बीकानेर में सात दिन के पारे की िस्थति
तिथि अधिकतम न्यूनतम5नवंबर 37.0 20.1
6नवंबर 35.9 19.67नवंबर 33.6 17.6
8नवंबर 27.8 18.29नवंबर 31.5 15.4
10नवंबर 32.0 16.011नवंबर 30.5 17.5
Updated on:
11 Nov 2022 11:43 pm
Published on:
11 Nov 2022 11:43 pm
