4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि कनेक्शन का इंतजार कर रहे काश्तकारों का होगा सपना साकार

लंबे समय से कृषि कनेक्शन का इंतजार कर रहे काश्तकारों का आने वाले दिनों में सपना साकार होगा। विद्युत निगम ने हाल ही दूसरे चरण में 529 मांग-पत्र जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
Farmers' dreams will come true

Farmers' dreams will come true


बीकानेर . लंबे समय से कृषि कनेक्शन का इंतजार कर रहे काश्तकारों का आने वाले दिनों में सपना साकार होगा। विद्युत निगम ने हाल ही दूसरे चरण में 529 मांग-पत्र जारी किए हैं।

इसमें 347 मांग-पत्र अनुसूचित जाति श्रेणी के हैं, वहीं फरवरी-2011 से जनवरी-2012 तक आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के 4 हजार 182 काश्तकारों को मांग-पत्र जारी किए हैं। जल्द बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले चरण में 3 हजार 566 मांग-पत्र पूर्व में जारी किए गए थे, उनमें से दो सौ काश्तकारों को कृषि कनेक्शन दे दिए गए हैं।

सामग्री पर निर्भर
कृषि कनेक्शन सामग्री की उपलब्धता पर निर्भर है। डिस्कॉम में इन दिनों ट्रांसफार्मर, खंभे, केबल व अन्य सामान की खरीद चल रही है। बीकानेर जिलावृत्त को जैसे-जैसे सामान मिलेगा, उसके आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से कनेक्शन जारी किए जाते हैं।

जल्द कनेक्शन
कृषि कनेक्शन के लिए जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी-2011 से जनवरी-2012 तक आवेदन किए थे, दूसरे चरण में उनके डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं। सामग्री आ रही है, उसके आधार जल्द ही कनेक्शन भी देंगे। पहले चरण में शेष रहे काश्तकारों जल्द कनेक्शन देंगे।
कृष्ण कुमार घुंघरवाल, अधीक्षण अभियंता, बीकानेर

पार्क में किस्मों के पौधे लगाए
बीकानेर. वरिष्ठजनों एवं युवा नागरिकों के सहयोग से समता नगर सेक्टर-४ स्थित पार्क में पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। डॉ. जीपी पांडे ने बताया कि ने पार्क में लगभग १०० पेड़ अलग-अलग किस्मों के लगाए गए हैं। इसके अलावा २०० पौधे गुलाब, गुड़हल, मोगरा आदि के लगाए। उन्होंने बताया कि इसी तरह लगभग ३०० पौध और लगाए जाने का प्रस्ताव हैे। पौधरोपण में वीेरेन्द्र सिंह कुल्हरिया, ओम खंडेलवाल, राजाराम सेठिया, दिनेश, संजय, विजय आदि ने सहयोग किया एवं पौधो की सार-संभाल का भी संकल्प लिया।

पौधरोपण किया, सार-संभाल की शपथ ली
बीकानेर. दी बीकानेर वूल एवं अनाज ट्रेडर्स संस्था की ओर से गौण मण्डी प्रांगण में मंगलवार को मंडी सचिव व व्यापारियों ने पौधरोपण कर सार-संभाल की शपथ ली। मण्डी सचिव नवीन गोदारा ने कहा कि व्यापारियों ने पौधरोपण का कदम उठाया है, वह अनुकरणीय है। दी बीकानेर वूल एवं अनाज ट्रेडर्स संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर लाल जाखड़, रामदयाल सारण, बालेश कूकणा, श्याम सुन्दर मूंधड़ा, मदन गोपाल रिंटोड़, जगदीश लेघा, राजकुमार घिंटाला आदि व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग